Mangal Pradosh Vrat 2023 Puja Vidhi, Muhurat And Upay (भौम प्रदोष व्रत 2023): प्रदोष व्रत प्रत्येक मास की त्रयोदशी तिथि को पड़ता है इसलिए इसे त्रयोदशी व्रत (Trayodashi Vrat September 2023) के नाम से भी जाना जाता है। जब ये व्रत मंगलवार को पड़ता है तो इसे भौम प्रदोष व्रत (Bhaum Pradosh Vrat Puja Vidhi) कहते हैं। हिंदू धर्म में भौम प्रदोष व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है इस व्रत को करने से कर्ज से मुक्ति मिल जाती है साथ ही अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। मंगल दोष से मुक्ति पाने के लिए भी ये व्रत महत्वपूर्ण माना गया है। जानिए भौम प्रदोष व्रत की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और उपाय।
मंगल प्रदोष व्रत पूजा मुहूर्त 2023 (Mangal/Bhaum Pradosh Vrat Puja Muhurat 2023)
प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल में की जाती है। प्रदोष काल, दिन के अंत और रात की शुरुआत के बीच का समय है। पंचांग अनुसार सूर्यास्त के 45 मिनट पूर्व से लेकर सूर्यास्त के 45 मिनट बाद तक के समय को प्रदोष काल कहा जाता है। इस समय पर भगवान शिव की पूजा बेहद फलदायी साबित होती है।
मंगल प्रदोष व्रत पूजन विधि (Mangal/Bhaum Pradosh Vrat Puja Vidhi)
- भौम प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान आदि से निवृत होकर व्रत का संकल्प लें।
- पूजा वाले स्थान पर भगवान शिव और मां पार्वती की तस्वीर स्थापित करें।
- इसके बाद भगवान शिव को भांग, बेल पत्र, धतूरा, इत्यादि चीजें अर्पित करें।
- शिवलिंग का गंगाजल से अभिषेक करें।
- भगवान शिव के मंत्र का जाप करें और शिव चालीसा पढ़ें।
- भगवान शिव को चंदन लगाएं।
- अंत में भगवान शिव की आरती उतारें और भौम प्रदोष व्रत की कथा सुनें।
- भगवान शिव को भोग लगाकर पूजा संपन्न करें।
मंगल प्रदोष व्रत उपाय (Mangal/Bhaum Pradosh Vrat Upay)
मंगल दोष से मुक्ति के लिए
भौम प्रदोष व्रत मंगलवार को पड़ता है और मंगलवार हनुमान जी का दिन माना जाता है। अगर आप मंगल दोष से पीड़ित है तो इस दिन हनुमान जी को चमेली के तेल में सिंदूर लगाना चाहिए साथ ही चोला चढ़ाना चाहिए। साथ ही सुंदरकांड का पाठ भी करना चाहिए।
कर्ज से मुक्ति के लिए
आर्थिक परेशानियां दूर करने या कर्ज से मुक्ति पाने के लिए इस दिन भगवान शिव को लाल मसूर की दाल अर्पित करें। साथ ही हनुमान के सामने घी का नौ बाती वाला दीपक जलाकर उनसे कर्ज मुक्ति की प्रार्थना करें। इसके अलावा भौम प्रदोष व्रत पर मंगल देव के 21 या 108 नामों का जाप करने से भी कर्ज मुक्ति की समस्या का हल हो जाता है।
दुश्मनों से मुक्ति के लिए
दुश्मनों पर विजय प्राप्त करने के लिए इस दिन हनुमान मंदिर में तिकोना ध्वज अर्पित करने की सलाह दी जाती है।
अच्छे स्वास्थ्य के लिए
भौम प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग का जलाभिषेक करें और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। साथ ही शिव जी से अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करें।
