अध्यात्म

Mangal Gochar 2024: मंगल ने किया अपना नक्षत्र परिवर्तन, इन राशि वालों को मिलेगा बंपर लाभ

Mangal Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति माना जाता है। इस समय में मंगल वृषभ राशि में विराजमान हैं और 25 अगस्त तक इसी राशि में रहेंगे। आइए जानते हैं मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशि के जातक को बहुत ही लाभ मिल सकता है।

Image

Mangal Gochar 2024

Mangal Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह गोचर और नक्षत्र परिवर्तन को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। मंगल देव को ऊर्जा का कारक माना जाता है। मंगल ग्रह इस समय में वृष राशि में उपस्थित हैं। इस राशि में मंगल 25 अगस्त 2024 तक रहने वाला है। इस दौरान मंगल ग्रह ने अपना नक्षत्र परिवर्तन कर लिया कर लिया है। मंगल में रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है। मंगल के रोहणी नक्षत्र में प्रवेश का असर सारी राशियों पर पड़ेगा। कुछ राशियों पर इस शुभ तो कुछ राशि के जातक पर इसका अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। मंगल देव रोहणी नक्षत्र में 20 दिनों तक रहेंगे। आइए जानते हैं मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशि वालों को लाभ मिल सकता है।

इन राशि वालों को मिलेगा लाभ

मेष राशि

ज्योतिषों के अनुसार मंगल का नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। इस दौरान आपको बिजनेस में लाभ मिलेगा। वहीं इसके साथ ही आपको धन का भी लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे और काम में भी सफलता मिलेगी।

वृषभ राशि

वर्तमान समय में मंगल देव वृषभ राशि में ही उपस्थित हैं। मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से वृष राशि के जातक को हर क्षेत्र में लाभ मिलेगा। मंगल-गुरु की युति से इस राशि के जातक के सारे रुके हुए काम भी पूरे होंगे और किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि को मंगल के नक्षत्र बदलने से शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। वृश्चिक राशि के जातक इस समय लाभान्वित होंगे। आपको करियर में भी सफलता मिलेगी। इस समय में आप निवेश कर सकते हैं। कारोबार में भी आपको बहुत मुनाफा हो सकता है।

Jayanti Jha
जयंती झा author

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुए... और देखें

End of Article