अध्यात्म

30 July 2024 Panchang: आज है मंगला गौरी व्रत, जान लें पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल समय

30 July 2024 Panchang: कल सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस व्रत में माता पार्वती की पूजा होती है। खास बात ये है कि इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। जानिए 30 जुलाई का पूरा पंचांग।

Image

30 July 2024 Panchang

30 July 2024 Panchang: कल सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग भी बन रहा है। पंचांग अनुसार इस योग का प्रारंभ सुबह 5 बजकर 42 मिनट पर होगा और समाप्ति सुबह 10 बजकर 23 मिनट पर होगी। अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। जानिए 30 जुलाई का पूरा पंचांग।

30 July 2024 Panchang (30 जुलाई 2024 पंचांग)

संवत-पिंगला विक्रम संवत 2081

माह-श्रावण ,कृष्ण पक्ष

तिथि-- दशमी04:45pm तक फिर एकादशी

व्रत- श्रावण व्रत दशमी

दिवस-मंगलवार

सूर्योदय-05:38am सूर्यास्त-07:15pm

नक्षत्र-कृतिका 10:24 am तक फिर रोहिणी

चन्द्र राशि- वृष

सूर्य राशि- कर्क ,स्वामी -चन्द्रमा

करण-विष्टि 04:45pm तक फिर बव

योग- वृद्धि

30 July 2024 Shubh Muhurat (30 जुलाई 2024 शुभ मुहूर्त)

अभिजीत- 11:56am से 12:46 pm

विजय मुहूर्त-02:25pm से 03:27 pm तक

गोधुली मुहूर्त--06:32 pm से 07:24 pm तक

ब्रम्ह मुहूर्त-4:08 am से 05:09am तक

अमृत काल-06:08am से 07;56am तक

निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:54से 12:41तक रात

संध्या पूजन-06:24 pm से 07:25pm तक

दिशा शूल- उत्तर दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त--राहुकाल -दोपहर03 बजे से 04:30 बजे तक

क्या करें-क्या ना करें- आज मंगलवार है। गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करें। घर मे नर्मदेश्वर या पारद शिवलिंग रखें व उनकी उपासना करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।सप्तश्लोकी दुर्गा का प्रतिदिन 09 बार पाठ आरम्भ करें। श्रावण माह में भगवान शिव व माता दुर्गा जी को प्रसन्न करना सहज भक्ति भाव से ही आसान हो जाएगा। आज बहुत पवित्र तिथि है। श्रावण बहुत पावन माह है। दिन भर व्रत रहें।भगवान शिव जी की उपासना करें। शिवलिंग की उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ भी करें। फलों का दान करे। शिव मंदिर परिसर में बरगद, पीपल व बेल का पेड़ लगाएं। आज रुद्राभिषेक करने से सभी कष्ट समाप्त होते हैं। आज रुद्राभिषेक करने से धन, सम्पदा व ऐश्वर्य का सुआगमन होता है। श्रावण माह में मास परायण करें। मतलब एक माह में सम्पूर्ण श्री रामचरितमानस का पाठ पूर्ण कर तत्पश्चात हवन करें। माता-पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद ग्रहण करें। माता -पिता की किसी भी बात की अवज्ञा मत करें।

Laveena Sharma
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article