अध्यात्म

Makar Sankranti Puja samagri: मकर संक्रांति के दिन पूजा में शामिल करें ये चीजें, यहां देखें पूजा सामग्री

Makar Sankranti 2024 Puja Samagri: सनातन धर्म में मकर संक्रांति के पर्व का बहुत महत्व है। इस साल ये त्योहार 15 जनवरी 2024 को सोमवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। आइए जानते हैं मकर संक्रांति पूजन सामग्री के बारे में।

Image

Makar Sankranti 2024

Makar Sankranti 2024 Puja Samagri : मकर संक्रांति नये साल का पहला प्रमुख त्योहार है। इस दिन हर घर में तिल के लड्डू या उससे बने अन्य उत्पाद बनाए जाते हैं। मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदियों और तीर्थ स्थलों पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव की पूजा की जाती है। इस दिन दान करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है। इस दिन से ही माघ मेले का आरंभ भी होता है। मकर संक्रांति की पूजा में कुछ विशेष सामग्री का प्रयोग किया जाता है। यहां देखें मकर संक्रांति पूजन सामग्री।

Makar Sankranti 2024 Date (मकर संक्रांति डेट 2024)

वैदिक कैलेंडर के अनुसार, 2024 में मकर संक्रांति 15 जनवरी 2024, सोमवार को मनाई जाएगी। इस विशेष दिन पर, पुण्य काल सुबह 7:15 बजे से शाम 5:44 बजे तक रहेगा और महा पुण्य काल 7 बजे से रहेगा। इस विशेष दिन पर मकर संक्रांति का समय दोपहर 2:55 बजे है। इस खास दिन सुबह 7 बजकर 15 मिनट से रवि योग लगेगा। ये प्रातः 8:07 बजे तक रहेगा।

मकर संक्रांति पूजा विधि ( Makar Sankranti Puja Vidhi)

  • मकर संक्रांति पर अपने दिन की शुरुआत ब्रह्म मुहूर्त में उठकर भगवान विष्णु और सूर्य देव का ध्यान करके करें।
  • इस दिन पवित्र नदी में स्नान करें। यदि आप नदी में स्नान नहीं कर सकते तो नहाने के पानी में गंगा जल मिलाकर स्नान करें।
  • स्नान के बाद तांबे के लोटे में अक्षत और फूल रखकर सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं।
  • इसके बाद सूर्य स्तुति का पाठ करें।
  • मकर संक्रांति पर सूर्य देव की पूजा करना बहुत शुभ होता है, इसलिए इस दिन सूर्य की पूजा करें।

Makar Sankranti Puja samagri 2024 (मकर संक्रांति पूजन सामग्री)

हिंदू धर्म के पौराणिक ग्रंथों के अनुसार मकर संक्रांति पर दान करने से अक्षय पुण्य मिलता है। इस दिन लाल वस्त्र, गेहूं, गुड़, मसूर दाल, तांबा, सोना, सुपारी, लाल फूल, नारियल, दक्षिणा आदि दान करने का शास्त्रों में विधान है। इस दिन सूर्य पूजा के लिए गंध, पुष्प, धूप तथा नैवेद्य लें। इस दिन की पूजा में गुड़ और तिल का भोग लगाया जाता है। इस दिन दान में चावल, दाल और रेवड़ी, मूंगफली का भी दान कर सकते हैं।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article