Makar Sankranti 2024: पौष माह में जिस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है उस दिन मकर संक्रांति मनाई जाती है। यह उत्सव आमतौर पर 14 जनवरी को होता है। मकर संक्रांति पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है और देश के अलग-अलग हिस्सों में इसे अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। यूपी बिहार में इसे खिचड़ी कहा जाता है, दक्षिण भारत में इसे पोंगल कहा जाता है और गुजरात में इसे उत्तरायण कहा जाता है। आइए जानते हैं मकर संक्रांति के दिन किन किन सामानों को लाना चाहिए।
मकर संक्रांति पर करें इन चीजों की खरीदारी
तिल- मकर संक्रांति के दिन तिल का लड्डू खाया जाता है। इस दिन तिल का दान करना शुभ होता माना जाता है। मकर संक्रांति के दिन घर में तिल लाया जाता है।
गुड़- गुड़ का संबंध सूर्य देव से माना जाता है। इसके अलावा गुड़ का संबंध गुरु से भी माना जाता है। कहा जाता है कि मकर संक्रांति के दिन गुड़ का दान करने से बृहस्पति और सूर्य से जुड़ी सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इस दिन गुड़ लाना भी बहुत होता है।
कंबल- मकर संक्रांति के दिन घर में गर्म कपड़े या कंबल लेकर आएं। इस दिन इन चीजों को दान करना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।
तिलकुट- मकर संक्रांति के दिन तिलकुट खाने की परंपरा है, इसलिए इस दिन बाजार से खरीदकर तिलकुट लेकर आएं। इस दिन आप तिलकुट का दान भी कर सकते हैं।
