अध्यात्म

Makar Sankranti 2023 Date, Puja Timings: 14 या 15 जनवरी किस दिन है मकर संक्रांति? जानें इस दिन किन चीजों का दान है शुभ

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jan 13, 2023, 10:16 AM IST

Makar Sankranti 2023 Date, Time, Puja Muhurat: मकर संक्रांति हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है जो भारत के कई हिस्सों में मनाया जाता है। ये त्योहार भगवान सूर्य को समर्पित है। जानें दान-पुण्य करने का ये त्योहार इस साल किस दिन मनाया जाएगा।

Image

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति 2023 तिथि और मुहूर्त

Makar Sankranti 2023 Date, Time, Puja Muhurat: मकर संक्रांति का पर्व किसी साल 14 जनवरी को मनाया जाता है तो किसी साल 15 जनवरी को। ये सूर्य के राशि परिवर्तन पर निर्भर करता है कि किस दिन मकर संक्रांति मनाई जाएगी। 2023 की बात करें तो इस साल संक्रांति की तिथि को लेकर बड़ा कन्फ्यूजन बना हुआ है कोई 14 तो कोई 15 जनवरी को इस पर्व को मनाने की बात कर रहा है। आपकी इसी कन्फ्यूजन को हम दूर करेंगे जानिए नए साल में किस दिन मकर संक्रांति मनाना रहेगा सही।

मकर संक्रांति 2023 तिथि और मुहूर्त (Makar Sankranti 2023 Date And Puja Muhurat)

सूर्य मकर राशि में 14 जनवरी की रात 8 बजकर 21 मिनट पर प्रवेश करेंगे।

इसलिए मकर संक्रांति पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा।

संक्रांति का पुण्य काल मुहूर्त 07:15 AM से 12:30 PM तक रहेगा।

संक्रांति का महापुण्य काल मुहूर्त 07:15 AM से 09:15 AM तक रहेगा।

मकर संक्रांति का धार्मिक महत्व (Makar Sankranti Significance)

मकर संक्रांति का अत्यधिक महत्व माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन भगवान सूर्य अपने पुत्र शनि के घर जाते हैं। इसलिए ये पर्व पिता-पुत्र के मिलन से भी सम्बंधित है। मकर संक्रांति के दिन तीर्थ स्थानों पर पवित्र नदियों में स्नान करने की भी परंपरा है। अगर नदी स्नान संभव न हो तो इस दिन नहाने के पानी में ही थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर स्नान कर लेना चाहिए। इस दिन सूर्य देव उत्तरायण होते हैं। शास्त्रों में दक्षिणायन को नकारात्मकता और उत्तरायण को सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है। श्रीभगवद् गीता में भी भगवान कृष्ण ने कहा हैं कि उत्तरायण के छह माह के भीतर जो व्यक्ति देह त्यागता है उसे ब्रह्म गति प्राप्त होती है।

मकर संक्रांति दान (Makar Sankranti Daan)

मकर संक्रांति दान का त्योहार माना जाता है। इस दिन कुछ चीजों का दान करना विशेष तौर पर शुभ फलदायी होता है। इन चीजों के दान से जीवन में खुशियां और समृद्धि आती है। शास्त्रों की मानें तो इस दिन स्नान, ध्यान, दान और अनुष्ठान करने से इस त्योहार की शुभता को और भी अधिक बढ़ाया जा सकता है। मकर संक्रांति पर घी का दान, गुड़ का दान, तिल का दान, तेल का दान, खिचड़ी का दान और कंबल का दान बेहद शुभ माना जाता है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article