अध्यात्म

Makar Sankranti 2023 Date: दशकों बाद मकर संक्रांति पर बन रहा है अद्भुत संयोग, ये उपाय कर देंगे आपको मालामाल

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jan 8, 2023, 06:35 PM IST

Makar Sankranti 2023 Date and Time In India: इस बार दशकों बाद मकर संक्रांति पर अद्भुत संयोग बन रहा है, जब पुण्य काल और महापुण्य काल एकसाथ लगने जा रहा है। यही नहीं इस दिन चंद्रमा और देवगुरु बृहस्पति भी मकर राशि में विराजमान रहेंगे। इसके अलावा इस दिन शश योग, मालव्य योग और सुकर्मा योग भी बन रहा है। ऐसे में इस दिन नीचे दिए कुछ खास उपाय कर आप मालामाल हो सकते हैं।

Image

मकर संक्रांति पर अद्भुत संयोग, करें यह उपाय

KEY HIGHLIGHTS
  • 15 जनवरी को मनाया जाएगा मकर संक्रांति का पावन पर्व।
  • मकर संक्रांति पर एकसाथ लग रहा है पुण्य काल और महापुण्य काल।
  • इस दिन पंचमहापुरुष योग भी बन रहा है।

Makar Sankranti 2023 Date and Time In India: भारत में मकर संक्रांति का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। शास्त्रों के मुताबिक जब सूर्य धनु राशि से मकर राशि में गोचर करता है तो इसे मकर संक्रांति कहा जाता है। मकर संक्रांति सभी संक्रांति तिथियों में सबसे खास (Makar Sankranti 2023) होती है। इस दिन से सूर्यदेव दक्षिणायन से उत्तरायण में प्रवेश (Makar Sankranti 2023 Date) करते हैं। भविष्य पुराण में वर्णित एक कथा के अनुसार राजा भागीरथ की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर इस दिन मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थी। इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान आदि कर सूर्यदेव की उपासना करने व गरीब और जरूरतमंद लोगों को दान आदि करने से सभी कष्टों का निवारण होता है तथा ग्रह दोषों से मुक्ति (Makar Sankranti 2022 kab hai) मिलती है। हिंदू पंचांग के अनुसार मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी 2023, रविवार को है। 14 जनवरी की रात 8 बजकर 21 मिनट पर सूर्यदेव धनु राशि से मकर राशि में गोचर करेंगे।

ज्योतिषशास्त्रों की मानें इस बार दशकों बाद मकर संक्रांति पर अद्भुत संयोग बन रहा है, जब पुण्य काल और महापुण्य काल एकसाथ लगने जा रहा है। यही नहीं इस दिन चंद्रमा और देवगुरु बृहस्पति भी मकर राशि में विराजमान रहेंगे। इसके अलावा इस दिन शश योग, मालव्य योग और सुकर्मा योग भी बन (Makar Sankranti Par Upay) रहा है। ज्योतिषशास्त्र में इसे पंच महापुरुष योग माना गया है, जो कि काफी शुभ माना जाता है। इस योग में किसी शुभ कार्य की शुरुआत करना अच्छा माना जाता है।

इस दौरान आप कुछ खास उपाय करने से आर्थिक संकट खत्म होता है तथा आय प्राप्ति के मार्ग में वृद्धि होती है। ज्योतिषों की मानें तो कुछ उपायों को कर आप व्यापार व नौकरी के क्षेत्र में आने वाली समस्याओं का भी अंत होता है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे, जिसे कर आप इस मकर संक्रांति कर मालामाल हो सकते हैं तथा जीवन की सभी विघ्न बाधाओं का अंत कर सकते हैं।

Makar Sankranti 2023 Date, मकर संक्रांति 2023 कब है

मकर संक्रांति 2023 तिथि को लेकर लोग असमंजस की स्थिति में हैं। बता दें इस बार मकर संक्रांति का पावन पर्व 15 जनवरी 2023, रविवार को मनाया जाएगा। पुण्य काल सुबह 07 बजकर 15 मिनट से प्रारंभ होकर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर समाप्त होगा। वहीं महापुण्य काल सुबह 07 बजकर 15 से 09 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। महापुण्य काल की कुल अवधि 2 घंटे है। दशकों बाद ऐसा संयोग बन रहा है जब पुण्य काल और महापुण्य काल एक साथ लगने जा रहा है।

पंच महापुरुष योग का खास संयोग

इस मकर संक्रांति पर दशकों बाद ऐसा खास संयोग बनने जा रहा है। ग्रहों के राजा सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। साथ ही चंद्रमा और देवगुरु बृहस्पति भी मकर राशि में विराजमान रहेंगे। इतना ही नहीं इस दिन शश योग, मालव्य योग और सुकर्मा योग भी बन रहा है, इसे पंचमहापुरुष योग माना जाता है।

ज्योतिषशास्त्र में इसे काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में प्रत्येक राशि के जातक के लिए मकर संक्रांति का पर्व खुशियां लेकर आ रहा है। इस दौरान आप कुछ खास उपाय कर पैसों की तंगी से दूर हो सकते हैं। इसके अलावा किसी नये कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। महापुरुष योग में किया गया शुभ कार्य अधिक फलदायी होता है।

धन प्राप्ति के लिए करें यह उपाय

यदि आप लगातार आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, आय से अधिक व्यय करना पड़ रहा है, तो इस दिन श्रीहरि भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें। साथ ही मां लक्ष्मी को काले तिल और गुड़ का लड्डू चढ़ाएं, इससे माता का आशीर्वाद सदैव अपने भक्तों पर बना रहता है।

ग्रह दोषों से मुक्ति के लिए करें ये काम

ज्योतिषशास्त्र की मानें तो इस दिन सुबह सूर्योदय से पहले स्नान आदि कर तांबे के लोटे में काला तिल, चीनी और चावल डालकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें। इससे ग्रह दोषों से मुक्ति मिलेगी और जीवन में आने वाले सभी विघ्न बाधाओं का अंत होता है।

गरीब व जरूरतमंद लोगों को करें इन चीजों का दान, मिलेगा लाभ

यदि आपको लगातार व्यापार में घाटे का सामना करना पड़ रहा है या फिर आय से अधिक व्यय हो रहा है, तो मकर संक्रांति के दिन किसी गरीब व जरूरतमंद व्यक्ति को तिल, गुड़ कंबल, शॉल आदि का दान करें। इससे सूर्य मजबूत होता है।

डिस्क्लेमर

यह पाठ्य सामाग्री इंटरनेट पर मौजूद जानकारियों और आम धारणाओं पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article