Makar Rashifal Today (Capricorn Horoscope Today), आज का मकर राशिफल 22 अक्टूबर 2022: मकर राशि के लोगों को आज यानी 22 अक्टूबर को अधिक सचेत रहने की जरूरत है। आपके जीवन में कई उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। आपके जीवन में बहुत सारी चिंताएं हैं, जो आपको परेशान कर रही हैं। वहीं इस राशि (Makar Rashifal Today) के जातकों को आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आपको निराश नहीं होना है, बल्कि कड़ी मेहनत व संघर्ष के दम पर चुनौतियों से लड़ते जाएं। इस राशि के जातक फालतू खर्चों पर विराम लगा दें अन्यथा एक दौर ऐसा भी आ सकता है कि जब आपके पास अपने खर्चे लिए पैसे नहीं होंगे।
आपको परिवार के सदस्यों का सपोर्ट नहीं मिलेगा। वहीं व्यापार कर रहे लोगों को घाटे का सामना करना पड़ सकता है। इस समय अपना पैसा वसूलने वाले लोग आपको परेशान कर सकते हैं। वहीं लोगों द्वारा आलोचनाएं आपके मानसिक तनाव कारण बन सकती हैं। इस समय आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है, जल्द ही सबकुछ ठीकर हो जाएगा। इस राशि के जातक इन कार्यों को करने से बचें। यहां जानें अपना पूरा राशिफल।
मकर (Capricorn)
आपका मन काफी परेशान है, क्योंकि काम और कारोबार में कई तरह की रुकावटें र आ रही हैं। साथ ही बहुत सारी चिंताएं हैं जो आपको छोड़ नहीं रही हैं, शायद इसलिए आपको अपने कार्य योजना को भी बार-बार बदलना पड़ रहा है।
क्या करें – उन चुनौतियों से कुछ सबक लें ,जो इस समय आपके लिए बनी हुई हैं। लोग आपके कार्य में प्रदर्शन की कमी को लेकर आपको विरोध कर रहे हैं। ऐसे में उस प्रदर्शन को बनाए रखने के लिए आपको और अधिक मेहनत करनी होगी।
क्या न करें – अपने काम और कारोबार की अच्छी-भली स्तिथि को किसी कमी की नजर से न देखें। मन में अगर अविश्वास बैठता चला जाएगा, तो लोगों को आपकी कमियों का आभास होता जाएगा और इस समय ऐसी कोई गलती करने से आपको बचना चाहिए।,
रिश्तेनाते – रिश्तों से जुड़े दबाव नजर आ रहे हैं। लोगों से उस तरह का समर्थन नहीं मिल रहा, जितनी आप उम्मीद लगाकर बैठे थे। आपको ऐसा लग रहा है की लोग आपसे दूर हटते चले जा रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि आपने भी लोगों को नाराज किया है।
धन दौलत – अपनी आर्थिक स्थिति को बनाए रखने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी होगी और उस कमी को समझना होगा, जो इस समय आपको परेशान कर रही है। साथ ही लोगों से लिए गए उधार को जल्द से जल्द चुकाना होगा।
