अध्यात्म

Mahavir Jayanti 2025: महावीर जयंती 2025 में कब है, तुरंत नोट करें तिथ‍ि, डेट, दिन और समय

Mahavir Jayanti 2025 Date: महावीर जयंती 2025 में कब मनाई जाएगी - अगर आप इसकी डेट देखना चाहते हैं तो यहां नोट कर सकते हैं। बता दें कि इस दिन राजपत्रित अवकाश होता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार महावीर जयंती को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथ‍ि को मनाया जाता है। नोट करें महावीर जयंती 2025 की डेट और डे।

Image

Mahavir jayanti 2025 date

Mahavir Jayanti 2025 Date (महावीर जयंती 2025 में कब मनाई जाएगी): देश के मुख्‍य पर्वों में महावीर जयंती भी आती है और इसे पूरी आस्‍था के साथ मनाया जाता है। महावीर जयंती खासतौर पर जैन धर्म के अनुयायियों का मुख्‍य पर्व है और इस दिन को जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। भगवान महावीर के सिद्धांत समाज में शांति, सद्भाव और नैतिकता का प्रचार करते हैं। इस वजह से महावीर जयंती को केवल जैन समुदाय के लिए ही नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए एक प्रेरणा माना जाता है। यहां नोट करें महावीर जयंती 2025 की डेट, तारीख और तिथि।

Mahavir Jayanti 2025 Date in India | महावीर जयंती 2025 कब है

साल 2025 में महावीर जयंती को गुरुवार के दिन 10 अप्रैल को मनाया जाएगा। बता दें कि हर साल हिंदू कैलेंडर के मुताबिक यह तारीख चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को पड़ती है। 2025 में त्रयोदशी तिथि 9 अप्रैल को रात 10:55 बजे से शुरू होगी। इसका समापन 11 अप्रैल 2025 को 1:00 am पर होगा।

महावीर जयंती क्‍यों मनाई जाती है

इस पर्व को जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उन्‍होंने अहिंसा परमो धर्मः का संदेश पूरी मानवता को दिया था। इसके अलावा भगवान महावीर ने पंच महाव्रत में अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह, अचौर्य और ब्रह्मचर्य जैसे सिद्धांतों का भी प्रचार किया जो जैन धर्म का मूल आधार है।

महावीर जयंती पर खासतौर पर अहिंसा का पालन और शाकाहारी भोजन का प्रचार किया जाता है। साथ ही भगवान महावीर की शिक्षाओं के प्रसार के लिए शोभा यात्राएं निकाली जाती हैं। साथ ही जैन ग्रंथों का पाठ और विद्वानों द्वारा प्रवचन होते हैं।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article