अध्यात्म

Mahashivrtari ke Niyam: क्या महाशिवरात्रि के दिन चॉकलेट और नॉन वेज खा सकते हैं, जानें नींद को लेकर क्या हैं इस व्रत के नियम

Mahashivrtari ke Niyam: महाशिवरात्रि का त्योहार पूरे देश बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल महाशिवरात्रि का व्रत 8 मार्च 2024 यानि आज रखा जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं क्या महाशिवरात्रि के दिन चॉकलेट और नॉन वेज खा सकते हैं? क्या इस दिन सोना चाहिए या नहीं?

Image

Mahashivrtari ke Niyam

Mahashivrtari ke Niyam:हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल महाशिवरात्रि का व्रत फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल ये व्रत आज यानि 8 मार्च 2024 को रखा जा रहा है। इस दिन विधिपूर्वक शिव जी की पूजा- अर्चना की जाती है। महाशिवरात्रि का व्रत करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। महाशिवरात्रि के दिन शिव मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ लगी रहती है। इस दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। शास्त्रों में महाशिवरात्रि के व्रत के बहुत नियम बताये गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं क्या महाशिवरात्रि के दिन चॉकलेट और नॉन वेज खाया जा सकता है और इस दिन सोना चाहिए या नहीं। यहां जानें सारा नियम।

क्या महाशिवरात्रि के दिन चॉकलेट खा सकते हैं (Can we Eat Choclate In Mahashivratri Fast)

महाशिवरात्रि के दिन फलाहार करने की परंपरा है, लेकिन यदि आप चॉकलेट खाना चाहते हैं तो उससे पहले ये जरूर देख लें कि उसमे क्या- क्या चीज मिली हुई है। अगर उसमे वो सब है जो व्रत में खाया जा सकता है तो आप चॉकलेट का सेवन कर सकते हैं, लेकिन कोशिश करें कि इस दिन चॉकलेट ना खाएं। यदि आपने व्रत नहीं रखा है तो आप आराम से इसका सेवन कर सकते हैं।

क्या महाशिवरात्रि के दिन नॉन वेज खा सकते हैं (Can We Eat Non vey In Mahashivratri)

हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि के व्रत का बहुत महत्व है। इस दिन गलती से भी मांस-मदिरा, तामसिक चीजें, लहसुन, प्याज जैसी चीजों का सेवन ना करें। अगर आपने महाशिवरात्रि का व्रत रखा है तो आप केवल फलाहार करें। इस दिन आप भोजन ना ग्रहण करें। इसके अगले दिन आप इस व्रत का पारण कर सकते हैं।

महाशिवरात्रि के दिन सोना चाहिए या नहीं (Can we Sleep on Mahashivratri)

महाशिवरात्रि का अर्थ ही होता है शिव की रात्रि। इस दिन रात में जागने का बहुत महत्व है। इस दिन की रात बहुत चमत्कारी होती है। महाशिवरात्रि के दिन रात में शिव जी की पूजा करने से और भजन कीर्तन करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। महाशिवरात्रि के दिन चार प्रहर की पूजा करने से साधक के जीवन में आने वाली सारी समस्या समाप्त हो जाती है। इस दिन रात को सोना नहीं चाहिए। महाशिवरात्रि की रात शिव और पार्वती की भक्ति करनी चाहिए।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article