अध्यात्म

Mahashivratri Bhajan 2024: महाशिवरात्रि पर्व में चार चांद लगा देंगे ये शिव भजन

Mahashivratri Bhajan 2024: कोई भी धार्मिक त्योहार भजनों के बिना अधूरा सा लगता है। 8 मार्च को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं भजन गायक प्रदीप मिश्रा के शिव भजनों का कलेक्शन।

Image

Shiv bhajan Pradeep Mishra

Mahashivratri Bhajan 2024, Shiv bhajan Pradeep Mishra: महाशिवरात्रि हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है। जो हर साल फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार महाशिवरात्रि का त्योहार 8 मार्च को मनाया जा रहा है। शिव भक्तों को इस दिन का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दिन श्रद्धालु भगवान शिव और माता पार्वती की विधि विधान पूजा करते हैं। इसके अलावा महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर कई जगह रात्रि जागरण भी किया जाता है। इस दिन भगवान शिव के भजनों की काफी ज्यादा धूम रहती है। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं मशहूर कथावाचक प्रदीप मिश्रा जी द्वारा गाए गए शिव भजनों का कलेक्शन।

Mahashivratri Shiv Bhajan By Pradeep Mishra

ओ डमरू वाले ओ काशी वाले, दिल मेरा रखना तेरे हवाले

तेरे भगत ने तुझको पुकारे, ओ दिल मेरा रखना तेरे हवाले

तेरी काशी में हमको बुलाए, दिल मेरा रखना तेरे हवाले

ओ काशी वाले ओ डमरू वाले, दिल मेरा रखना तेरे हवाले

भवसागर से तू पार लगा दे, ओ दिल मेरा रखना तेरे हवाले

ओ डमरू वाले ओ काशी वाले, दिल मेरा रखना तेरे हवाले

भगवान दया करना मैं तेरे भरोसे हूं लिरिक्स

भगवान दया करना मैं तेरे भरोसे हूं, भगवान दया करना मैं तेरे भरोसे हूं

भोलेनाथ दया करना मैं तेरे भरोसे हूं, महाकाल दया करना मैं तेरे भरोसे हूं

भोलेनाथ दया करना मैं तेरे भरोसे हूं, शम्भू नाथ दया करना मैं तेरे भरोसे हूं

ना घर के भरोसे हूँ ना परिवार के भरोसे हूं, ना घर के भरोसे हूँ ना परिवार के भरोसे हूं

भोलेनाथ दया करना मैं तेरे भरोसे हूं, ना घर की हो चिंता ना परिवार का हो बंधन

ना घर की हो चिंता ना परिवार का हो बंधन, भोलेनाथ दया करना मैं तेरे भरोसे हूं

शम्भू नाथ कृपा करना मैं तेरे भरोसे हूं, सारे जग ने ठुकराया है तूने ही संभाला है

सारे जग ने ठुकराया है तूने ही संभाला है, भोलेनाथ दया करना मैं तेरे भरोसे हूं

ना इनके भरोसे हूँ ना उनके भरोसे हूं, भोलेनाथ दया करना मैं तेरे भरोसे हूं

भोलेनाथ दया करना मैं तेरे भरोसे हूं, शम्भू नाथ दया करना मैं तेरे भरोसे हूं

Mahashivratri Shiv Bhajan Pradeep Mishra

बता दें साल में कई शिवरात्रि आती हैं लेकिन जितना ज्यादा महत्व फाल्गुन कृष्ण पक्ष में आने वाली शिवरात्रि का माना जाता है उतना किसी का नहीं माना जाता है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article