अध्यात्म

Mahashivratri Vrat Me Kya Khaye: महाशिवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं, जानिए क्या है इस उपवास के नियम

Mahashivratri 2024, Mahashivratri fasting rule: महाशिवरात्रि पर तीन तरह से उपवास रखा जाता है। महाशिवरात्रि के दिन कोई एक टाइम खाकर व्रत रखता है तो वहीं कोई फलाहार रहकर पूरे दिन का व्रत रखता है। कुछ लोग निर्जला व्रत भी रखते हैं।

Image

Maha Shivratri 2024 fasting: Do's and Dont's for Food

Mahashivratri fast 2024: 8 मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व देशभर में मन रहा है। अपने आराध्य भगवान शंकर के लिए भक्त इस दिन को लेकर खासे उत्साहित होते हैँ। भक्तों की भक्ति का असर शिव मंदिरों में आसानी से देखा जा सकता है। महाशिवरात्रि को लेकर मान्यता है कि इसी दिन भगवान शंकर और पार्वती का ब्याह हुआ था। महादेव के कुछ भक्त महाशिवरात्रि के इस खास पर्व पर मंदिरों के दर्शन करते हैं कुछ रुद्राभिषेक करवाते हैं तो कुछ उपवास भी रखते हैं। शास्त्रों में लिखा गया है कि इस दिन भगवान शिव के लिए व्रत रखकर विधि विधान से पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

महाशिवरात्रि का व्रत (Mahashivratri 2024 Vrat)

महाशिवरात्रि पर तीन तरह से उपवास रखा जाता है। महाशिवरात्रि के दिन कोई एक टाइम खाकर व्रत रखता है तो वहीं कोई फलाहार रहकर पूरे दिन का व्रत रखता है। कुछ लोग निर्जला व्रत भी रखते हैं। निर्जला व्रत में भक्त सुबह से लेकर रात तक बिना अन्न और जल के रहते हैं।

महाशिवरात्रि व्रत के नियम (Mahashivratri fasting rules)

महाशिवरात्रि के दिन अगर आप व्रत रख रहे हैं, तो एक समय ही फलाहार करना चाहिए। मतलब आप सिर्फ एक समय ही भोजन खा सकते हैं। लेकिन अगर कोई महिला प्रेग्नेंट है या फिर किसी बीमारी से ग्रस्त हैं तो वह दो से तीन बार भी खा सकती हैं।

महाशिवरात्रि के व्रत में क्या खाएं (Mahashivratri Fast Food)

महाशिवरात्रि का फलाहार व्रत रखने वाले भक्त फल, जूस या दूध खा सकते हैं। वहीं जिन लोगों ने फलाहार व्रत नहीं रखा है वो सिंघाड़े से बनी चीजें खा सकते है। इसके अलावा महाशिवरात्रि व्रत में कुट्टू, सामा के चावल,आलू आदि का सेवन किया जा सकता है। डेयरी प्रोडक्ट का उपयोग भी कर सकते हैं। वहीं यदि आप एक समय भोजन कर रहे हैं तो रोटी, सब्जी, दाल और सलाद खा सकते हैं, लेकिन भोजन में लहसुन प्याज का सेवन न करें। नमक के तौर पर सेंधा नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

महाशिवरात्रि पर क्या ना खाएं (Mahashivratri me Kya khayein)

महाशिवरात्रि के उपवास में ज्यादा तला भुना खाने से बचें। यदि आप एक समय खाकर व्रत रख रहे हैं तो यह सुनिश्चित कर लें कि आपके भोजन में प्याज या लहसुन नहीं होना चाहिए। सफेद नमक का इस्तेमाल भी वर्जित है। इस व्रत में चावल भी नहीं खाना चाहिए। मदिरापान या धूम्रपान बिल्कुल ना करें।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article