अध्यात्म

Do's and don'ts on Mahashivratri 2023: जानें महाशिवरात्रि पर क्या करें और क्या न करें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: प्रभाष रावत
  • Updated Feb 18, 2023, 01:39 PM IST

Mahashivratri 2023 Do's and Don'ts: महाशिवरात्रि के पर्व पर कई भक्त व्रत रखते हैं और इसके अलावा कुछ नियम भी हैं जिनका पालन करते हुए महाशिवरात्रि की उपासना करने से ज्यादा फल की प्राप्ति होती है। यहां जानिए महाशिवरात्रि पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं। सभी नियमों के बारे में यहां पर जान सकते हैं।

Image

महाशिवरात्रि 2023 पर क्या करें?

Do's and don'ts on Mahashivratri 2023: फरवरी 18, शनिवार को महाशिवरात्रि का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। मान्यता अनुसार इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती का विवाह हुआ था । इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है । भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्त सारी रात जागकर भजन कीर्तन करते हैं। शिवरात्रि की रात्रि बहुत चमत्कारी होती है इस दिन विधि विधान से भगवान शिव की पूजा और व्रत किया जाता है। इस दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और भगवान शिव का ध्यान लगाकर व्रत का संकल्प लें।

जो भी व्यक्ति पूरे भक्तिभाव से शिवरात्रि का व्रत करता है उसके सारे दुख दूर हो जाते हैं। शिवरात्रि पर विशेष नियमों का पालन करना चाहिए अगर आप व्रत कर रहें है तो कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए । आइए जानते हैं शिवरात्रि पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

Do these things on Mahashivratri: शिवरात्रि पर क्या करना होता है शुभ

1. शिवरात्रि के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए।

2. शुभ मुहुर्त में शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें और ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।

3. इस दिन अन्न को त्यागकर व्रत रखें और केवल फलाहार का सेवन करें।

4. साफ और स्वच्छ वस्त्र धारण करें , कोशिश करें काले रंग के वस्त्र न पहने ।

5. भगवान शिव को भांग ,धतूरा , बेलपत्र, शहद, दूध का भोग लगाएं।

6. रात्रि में जागकर भगवान शंकर का ध्यान करना चाहिए।

7. गरीब और जरूरतमंद को अन्न ,वस्त्र और जल का दान करें ।

Don't do these things on Mahashivratri: शिवरात्रि पर यह काम करना है अशुभ

1. शिवरात्रि वाले दिन देर तक नहीं सोना चाहिए।

2. इस दिन फटे पुराने वस्त्र नहीं पहनने चाहिए।

3. शिवरात्रि पर मास , मदिरा का सेवन भूलकर भी न करें।

4. तामसिक भोजन जैसे प्याज,लहसुन आदि से दूर रहें।

5. शिवरात्रि के दिन काले रंग के वस्त्र धारण न करें।

6. शिवलिंग पर चढ़ाया हुआ प्रसाद ग्रहण न करें।

7. शिवरात्रि के दिन लड़ाई , झगड़ा न करें और झूठ नहीं बोलना चाहिए।

8. महाशिवरात्रि के दिन अन्न ग्रहण न करें।

9. ब्रह्मचर्य का पालन करें।

महाशिवरात्रि के अवसर पर इन नियमों का पालन करने के साथ पूरे श्रद्धा भाव से व्रत को रखना चाहिए और पूरी विधि का पालन करने के साथ ऊपर बताए क्या करें और क्या ना करें के नियमों का भी ध्यान रखना चाहिए। ऐसा करने से संपूर्ण फल की प्राप्ति होती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article