Shivratri Bhog Or Prasad: फाल्गुन मास की चतुर्दशी को शिवरात्रि का त्योहार बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाता है। यह दिन शिव और शक्ति के मिलन का है। इस दिन भगवान शिव और पार्वती की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। महादेव को प्रसन्न करने के लिए शिव भक्त सारी रात जागकर उनकी आराधना करते हैं। इस बार शिवरात्रि 18 फरवरी शनिवार को मनाई जा रही है। इस दिन जगह जगह मंदिर सजाए जाते हैं, शिव पार्वती की झांकी निकाली जाती है। शिवजी भगवान को प्रसन्न करने के लिए भक्त उन्हें बेलपत्र,धतूरा, गंगाजल,गाय का दूध अर्पित करते हैं। मान्यता है कि शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा और भांग चढ़ाने से महादेव प्रसन्न होते हैं।
भगवान शिव को भांग, धतूरा, बेलपत्र बेहद पसंद हैं इसके अलावा ऐसे भोग हैं जिन्हें चढ़ाकर आप महादेव को प्रसन्न कर सकते हैं। अगर इस महाशिवरात्रि पर आप भी भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं तो उन्हें यह चीज़े जरूर अर्पित करें। इससे विशेष लाभ मिलता है और शिवजी की कृपा से हर परेशानी दूर होती है।आइए जानते हैं शिवरात्रि पर शिवजी भगवान को क्या भोग लगाना चाहिए।
भगवान शिव का भोग । Mahashivratri Parsad
भगवान शिव को भांग, धतूरा, बेलपत्र,गाय का दूध ,हलवा, गुड़ बहुत पसंद हैं। अगर आप भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उन्हें इन चीजों से बने हुए भोजन का जरूर भोग लगाएं और स्वयं भी प्रसाद के रूप में ग्रहण करें । यहां देखें शिवरात्रि पर शिवजी के भोग।
हलवे का भोग
भगवान शिव को हलवा बहुत प्रिय है शिवरात्रि के दिन कुट्टू के आटे का बना हुआ हलवा चढ़ाने से शिवजी प्रसन्न होते हैं और हर मनोकामना पूरी करते हैं।खीर का भोग
भगवान शिव को मखाने, साबूदाने या समक की खीर का भोग लगाने से हर परेशानी दूर होती है । शिवरात्रि पर इसका भोग जरूर लगाएं।भांग का भोग
महादेव को भांग बहुत प्रिय है इस शिवरात्रि भांग से बने पकोड़े और भांग से बनी ठंडाई का भोग लगा सकते हैं । इसे आप प्रसाद के रूप में व्रत में ग्रहण कर सकते हैं।
मालपुआ का भोग
मालपुआ का भोग महादेव को अत्यन्त पसंद हैं । शिवरात्रि पर अपने हाथों से मालपुआ बनाकर इसका भोग लगाने से सारी मनोकामना पूर्ण होती है।
दूध का भोग
शिवलिंग पर दूध और दूध से बने पकवान का भोग लगाना शुभ होता है। इसे भगवान शिव को जरूर अर्पित करें।
ठंडाई
भगवान शिव की पूजा में भांग का महत्व है। इस दिन आप भांग वाली ठंडाई का भी भोग लगा सकते हैं।
