Magh Purnima Rashifal 2025: इस साल माघ पूर्णिमा 12 फरवरी को मनाई जा रही है। इस दिन नदी स्नान करने और भगवान विष्णु की पूजा करने का विशेष महत्व माना जाता है। इस साल की माघ पूर्णिमा तो और भी ज्यादा खास होने वाली है क्योंकि इस बार महाकुंभ जो लगा है। माघ पूर्णिमा के दिन सूर्य देव भी राशि बदलकर कुंभ में प्रवेश कर जायेंगे। ऐसे में जानिए ये दिन किन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।
माघ पूर्णिमा के दिन किन राशियों की चमकेगी किस्मत
मेष-धन का आगमन होगा। आध्यात्मिक उत्कर्ष की प्राप्ति होगी।
वृष- छात्रों को विशेष सफलता मिलेगी। व्यवसाय में भी लाभ है।
मिथुन-जाँब परिवर्तन की तरफ बढ़ेंगे। धन का व्यय होगा।
कर्क-धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य बेहतर होगा।
सिंह-इस राशि से जुड़े राजनीतिज्ञ सफल होंगे। संतान सफल रहेगी।
कन्या-धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा।
तुला-व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में प्रोन्नति की तरफ बढ़ेंगे।
वृश्चिक-जमीन या मकान खरीदने की तरफ बढ़ेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
धनु-व्यवसाय में लाभ है। जॉब में आशातीत सफलता है।
मकर-राजनीति में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।
कुम्भ-स्वास्थ्य से परेशानी आ सकती है। धार्मिक यात्रा हो सकती है।
मीन-छात्र सफल रहेंगे धन का आगमन होगा।
