अध्यात्म

लोहड़ी 2026 डेट: 13 या 14 जनवरी- लोहड़ी 2026 में कब है, देखें क्या है सही तारीख

Lohri 2026 mein Kab hai (लोहड़ी 2026 डेट): लोहड़ी का त्यौहार मकर संक्रान्ति से एक दिन पूर्व मनाया जाता है। लोहड़ी का पर्व पौष माह के अंत पर मनाया जाता है। यह पर्व सर्दियों के अंत और लंबे दिनों के आगमन का संकेत देता है। यहां देखें लोहड़ी कब है 2026, 2026 में लोहड़ी कब मनाई जाएगी।

Image

Lohri 2026 mein Kab ha (Pic: iStock)

Lohri 2026 mein Kab hai (लोहड़ी 2026 डेट): लोहड़ी का त्योहार हिंदू पंचांग में पौष माह की शुक्ल पक्ष तिथि पर मनाया जाता है। यह मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाई जाती है। लोहड़ी मूल रूप ये सिख त्योहार है लेकिन इसकी तिथि हिंदू पंचांग के आधार पर तय की जाती है। यहां देखें कि 2026 में लोहड़ी कब मनाई जाएगी।

लोहड़ी कब है 2026 (Lohri 2026 Date and Time)

  • लोहड़ी 2026 डेट: 13 जनवरी
  • दिन: मंगलवार

लोहड़ी क्यों मनाई जाती है

लोहड़ी हर साल 13 जनवरी को पड़ती है। भारत के उत्तरी राज्यों में मनाया जाने वाला लोहड़ी एक ऐसा लोक-उत्सव है जो सर्दियों की ठिठुरन को दूर कर गर्माहट, एकजुटता और उल्लास का संदेश देता है। यह त्योहार मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। लोहड़ी को रबी फसल (विशेषकर गन्ना और गेहूं) की कटाई से जोड़कर देखा जाता है और यह किसानों के लिए समृद्धि तथा कृतज्ञता का पर्व है।

लोहड़ी का महत्व (Significance)

लोहड़ी का त्यौहार मौसम परिवर्तन का प्रतीक है। लोहड़ी शीत ऋतु के अंत और सूर्य के उत्तरायण होने का उत्सव माना जाता है। यह बदलते मौसम और नई ऊर्जा के आगमन का संदेश देता है। लोहड़ी की शाम को लोग घरों के सामने या खुले स्थान पर अलाव जलाते हैं। अलाव के सामने बैठना, गर्माहट महसूस करना और प्राकृतिक ऊर्जा से जुड़ना इसका प्रमुख आकर्षण है। अलाव में तिल, मूंगफली, मक्का, रेवड़ी, पॉपकॉर्न और गुड़ चढ़ाया जाता है। यह प्रकृति, अग्नि और देवताओं के प्रति आभार व्यक्त करने की परंपरा है।

Medha Chawla
मेधा चावला author

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वा... और देखें

End of Article