अध्यात्म

करियर में तेजी से आगे बढ़ना है? अपनाएं लाल किताब के ये सरल उपाय

Lal Kitab Remedies for Career Growth: अगर कई प्रयासों के बाद भी सफलता नहीं मिल पा रही है तो लाल किताब के ये खास उपाय आप आजमा सकते हैं। कहते हैं इन उपायों को करने से करियर में तेजी से ग्रोथ मिलने लगती है।

Image

करियर में तेजी से आगे बढ़ना है? अपनाएं लाल किताब के ये सरल उपाय

Lal Kitab Remedies for Career Growth: लाल किताब को वैदिक ज्योतिष की सबसे महत्वपूर्ण किताबों में से एक माना जाता है। इस किताब में जीवन के हर क्षेत्र में आने वाली मुसीबतों के अचूक और सरल उपाय बताए गए हैं। जिसका बहुत ही आसानी से पालन किया जा सकता है। लेकिन कुछ जानकार बताते हैं कि इन उपायों को करने से पहले अपनी कुंडली का विश्लेषण जरूर करवा लेना चाहिए जिससे ये पता चल जाए कि आपके जीवन में कष्ट किस ग्रह के कारण हैं। यहां हम आपको बताएंगे लाल किताब के कुछ विशेष उपायों के बारे में जिससे करियर को मजबूत किया जा सकता है।

लाल किताब के सरल उपाय करियर में ग्रोथ के लिए

  • लाल किताब अनुसार अगर आप करियर में ग्रोथ चाहते हैं तो जल में रोली और लाल फूल म‌िलाकर लगातार 43 द‌िनों तक उगते सूर्य को जल दें। इससे कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत होगा। जिससे तरक्की के रास्ते खुलेंगे।
  • करियर में ग्रोथ का संबंध गुरु ग्रह से भी माना जाता है। इसलिए गुरु को मजबूत करने के लिए गुरुवार के द‌िन बेसन के लड्डू, चने की दाल, पीले वस्‍त्र का दान करें। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाएगी।
  • हर गुरुवार में हल्दी या केसर का त‌िलक लगाएं। यह गुरु ग्रह का उपाय है। ज्योतिष में गुरु को धन, सुख और उन्नत‌ि का कारक ग्रह माना गया है।
  • काले कुत्ते को सरसों के तेल लगी रोटी हर शनिवार को खिलाएं। इससे शनि ग्रह मजबूत होगा और नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे।
  • बुधवार को हरी मूंग की दाल गरीबों को दान दें या फिर गाय को खिलाएं। इससे बुध मजबूत होगा। जिससे बुद्धि, बातचीत और नेटवर्किंग स्किल बेहतर होगी — जो करियर में काम आती है।

(डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article