अध्यात्म

Krishna Janmashtami 2023 Date, Muhurat: 2023 में जन्माष्टमी कब है? जानें डेट, पूजा-विधि, महत्व और मुहूर्त

Krishna Janmashtami 2023 Date Kab Hai, Time, Puja Muhurat (कृष्ण जन्माष्टमी कब है 2023): हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि दोपहर 03 बजकर 37 मिनट पर आरंभ होगी और अष्टमी तिथि का समापन 07 सितंबर 2023 शाम 04 बजकर 14 मिनट पर होगा।

Image

Krishna Janmashtami 2023 Date, Muhurat

Krishna Janmashtami 2023 Date, Time, Puja Muhurat in India: जन्माष्टमी सनातन धर्म का प्रमुख पर्व है क्योंकि यह योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव होता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार जन्माष्टमी भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाने वाला पर्व है। पौराणिक मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्म रोहिणी नक्षत्र में अर्धरात्रि में हुआ था। इसलिए इस दिन भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा अर्चना करने का विधान है। जानते हैं इस साल कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी और पूजा के लिए क्या है शुभ मुहूर्त।

कब है जन्माष्टमी 2023 Janmashtami 2023 Date

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष जन्माष्टमी 06 सितंबर 2023 को है। इस दिन अष्टमी तिथि दोपहर 03 बजकर 37 मिनट पर आरंभ होगी और अष्टमी तिथि का समापन 07 सितंबर 2023 शाम 04 बजकर 14 मिनट पर होगा। ऐसे में श्री कृष्ण जन्माष्टमी 6 सितंबर 2023, बुधवार के दिन मनाई जाएगी। इस दिन भगवान श्री कृष्ण का 5250 वां जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

जन्माष्टमी 2023 मुहूर्त Janmashtami 2023 Muhurat

  • रोहिणी नक्षत्र शुरू- 06 सितंबर 2023, सुबह 09:20
  • रोहिणी नक्षत्र समाप्त - 07 सितंबर 2023, सुबह 10:25
  • मध्यरात्रि पूजा का समय - 12:02 - 12:48 (7 सितंबर 2022)
  • अवधि - 46 मिनट
  • व्रत पारण समय - 7 सिंतंबर 2023, सुबह 06.09 मिनट के बाद।

जन्माष्टमी स्पेशल भोग

जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को स्पेशल भोग लगाए जाते हैं। मंदिरों में इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के 56 व्यजंनों का भोग तैयार होता है। लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं जो भगवान श्रीकृष्ण को अतिप्रिय हैं और इन चीजों का भोग श्रीकृष्ण को लगाने से कान्हा प्रसन्न होते हैं। जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री, धनिया पंजीरी, मखाना पाग,खीरा, पंचामृत, लड्डू, पेड़े, खीर आदि चीजों का भोग जरूर लगाएं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article