Kokila Vrat 2024: कोकिला व्रत हर साल आषाढ़ महीने की पूर्णिमा तिथि पर रखा जाता है। ये व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित व्रत होता है। कोकिला व्रत सदा सुहागिन रहने के लिए विवाहित महिलाओं द्वारा किया जाता है। ये व्रत कुंवारी कन्या मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार कोकिला का व्रत रखने से कुंवारी कन्याओं का विवाह शीघ्र होता है। इसके साथ ही इस दिन का व्रत रखने से व्रती को भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है। आइए जानते हैं इस साल कोकिला व्रत कब रखा जाएगा और महत्व के बारे में।
Kokila Vrat 2024 (कोकिला व्रत डेट 2024)
हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल आषाढ़ पूर्णिमा की तिथि 20 जुलाई को होगी। कोकिला व्रत की पूजा प्रदोष काल में की जाती है, इसलिए कोकिला व्रत इस साल 20 जुलाई 2024 को रखा जाएगा। वहीं आषाढ़ पूर्णिमा का व्रत 21 जुलाई को रखा जाएगा।कोकिला व्रत पूजा विधि (Kokila Vrat Puja Vidhi)
- कोकिला व्रत के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें।
- उसके बाद स्नना करें और भगवान शिव का ध्यान करें।
- फिर शिव और पार्वती की मूर्ति को स्थापित करें।
- उसके बाद भगवान शिव को गंगाजल और बेलपत्र अर्पित करें।
- फिर शिव चालीसा का पाठ करें और मंत्र का जाप करें।
- अंत में आरती करें और प्रसाद चढ़ाएं।
