अध्यात्म

Khatu Shyam Mandir: खाटू श्याम मंदिर के कपाट आज कब खुलेंगे, कितने बजे से शुरू हो जाएंगे दर्शन

Khatu Shyam Mandir (खाटू श्याम मंदिर के कपाट आज कब खुलेंगे): खाटू श्याम जी मंदिर से श्याम भक्तों के लिए एक सूचना आई है। कुछ घंटे के लिए मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। जानें कब खुलेगा मंदिर और होंगे दर्शन...

Image

खाटू श्याम मंदिर

Khatu Shyam Mandir (खाटू श्याम मंदिर के कपाट आज कब खुलेंगे): राजस्थान के सीकर जिले में मौजूद विश्व प्रसिद्ध खाटू श्याम जी मंदिर से श्याम भक्तों के लिए एक अहम सूचना सामने आई है। मंदिर प्रशासन ने जारी किए एक लेटर में एक बताया कि मंदिर के पट लगभग 19 घंटे के लिए बंद रहेंगे। अगर आप बाबा श्याम के दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। बीती रात 10 बजे से मंदिर के कपाट बंद हैं, जो आज शाम तक खुलने की बात कही गई है। आइए जानते हैं कब से कब तक बंद है खाटू श्याम मंदिर और कब होंगे बाबा श्याम के दर्शन...

19 घंटे तक नहीं होंगे बाबा श्याम के दर्शन

खाटू श्याम मंदिर समिति के अनुसार, बाबा श्याम के विशेष तिलक श्रृंगार और पूजा-अर्चना के चलते मंदिर के कपाट बुधवार रात 10 बजे से बंद कर दिए गए हैं। मंदिर में आज यानी गुरुवार 23 अप्रैल की शाम 5 बजे तक श्रद्धालु दर्शन नहीं कर सकेंगे। यानी लगभग 19 घंटे तक मंदिर में आम भक्तों की एंट्री पर रोक रहेगी। इसके बाद मंदिर भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा।

कितने बजे खुलेंगे खाटू श्याम मंदिर के कपाट

राजस्थान के खाटू श्याम जी मंदिर के कपाट विशेष तिलक श्रृंगार के कारण अस्थायी रूप से बंद हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार मंदिर के कपाट 23 अप्रैल (गुरुवार) की शाम 5 बजे खोले जाएंगे। जिसके बाद बाबा श्याम के दर्शन दोबारा शुरू होंगे। श्रद्धालुओं से अपील है कि वे इसी समय के बाद दर्शन के लिए पहुंचे और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

क्यों किया जाता है खाटू श्याम का तिलक श्रृंगार?

खाटू श्याम मंदिर में समय-समय पर विशेष तिलक श्रृंगार किया जाता है, जो धार्मिक परंपराओं का अहम हिस्सा है। यह प्रक्रिया बेहद विधिपूर्वक और पवित्रता के साथ संपन्न होती है। इस दौरान बाबा श्याम की सेवा और पूजा में कोई व्यवधान न आए, इसलिए दर्शन अस्थायी रूप से रोक दिए जाते हैं। इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मंदिर प्रशासन ने दर्शन की एडवाइजरी जारी की है।

कब खुलेंगे खाटू श्याम मंदिर के कपाट

कब खुलेंगे खाटू श्याम मंदिर के कपाट

मंदिर प्रशासन की भक्तों से अपील

खाटू श्याम मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से विनम्र अनुरोध किया है कि वे निर्धारित समय के बाद ही दर्शन के लिए मंदिर पहुंचें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें। विशेष तिलक श्रृंगार और पूजा के दौरान मंदिर परिसर में व्यवस्था बनाए रखना अत्यंत आवश्यक होता है, इसलिए भक्तों का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है। समिति ने यह भी कहा है कि अनावश्यक भीड़ से बचें और धैर्य बनाए रखें। इससे न केवल सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि दर्शन प्रक्रिया भी सुचारु रूप से संचालित हो सकेगी और सभी भक्तों को शांतिपूर्वक बाबा के दर्शन का अवसर मिलेगा।
gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article