अध्यात्म

Idol Installation Tips: घर के पूजा मंदिर में नहीं रखनी चाहिए भगवान की ऐसी प्रतिमाएं, नहीं तो रूठ जाती हैं खुशियां

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 3, 2022, 07:50 PM IST

Idol Installation Tips: कि जिस घर में मंदिर होता है, वहां देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्‍थापित की जाती है। इससे घर में पवित्र आती है और सुख शांति बनी रहती है। लेकिन घर में मूर्तियों को स्‍थापित करने से पहले कुछ बातों का ध्‍यान रखना जरूरी है। क्‍योंकि कुछ मूतिर्यों से घर में नकारात्‍मक ऊर्जा पैदा होती है। इससे सावधानी बहुत जरूरी है।

Image

घर के मंदिर में इन प्रतिमाओं के रखने से रूठ जाती हैं खुशियां

KEY HIGHLIGHTS
  • घर में मूर्ती स्‍थापित करने से पहले रखें कुछ बातों का ध्‍यान
  • घर में कभी भी युद्ध या वध मुद्रा वाली प्रतिमाओं को न रखें
  • मंदिर में एक भगवान की दो तस्वीरें रखने से सुख समृद्धि नहीं आती

Idol Installation Tips: हिन्‍दू परिवारों में हमेशा हर घर मे छोटा सा मंदिर जरूर होता है। क्‍योंकि जिस घर में मंदिर होता है, वहां देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्‍थापित की जाती है, जिससे वह घर का बहुत पवित्र और महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलती है और सुख शांति बनी रहती है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि घर में रखी सभी मूर्तियां पॉजीटिव एनर्जी देतीं हैं या नहीं। वास्‍तु के अनुसार घर में कई बार ऐसी प्रतिमा मौजूद होती हैं, जो घर में नकारात्‍मक ऊर्जा पैदा करती हैं, जिससे घर में आपसी झगड़े होने लगते हैं और अशांति पैदा होती है। यहां आपको विस्‍तार से बताएंगे कि किस तरह की प्रतिमा घर में रखनी या नहीं रखनी चाहिए और जो रखनी चाहिए उनका सही तरीका क्‍या है।

1-युद्ध या वध मुद्रा वाली प्रतिमा न रखें

ऐसी मान्‍यता है कि भगवान की ऐसी कोई भी मूर्ति या तस्‍वीर को घर में न रखें, जिनमें देवता या देवी युद्ध करने या फिर वध करने की मुद्रा में दिखें। ऐसी प्रतिमा रखने से मां लक्ष्‍मी उस घर में वास नहीं करती और अंशाति पैदा होती है। साथ ही परिवार के सदस्यों में कलह भी होने लगती है। ज्योतिषों के अनुसार ऐसी प्रतिमा रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलती है।

2- एक भगवान की दो तस्वीरें

घर के मंदिर में एक ही भगवान की दो मूर्ति या तस्‍वीर भी एक साथ नहीं रखनी चाहिए। दो अलग-अलग जगहों पर एक भगवान की दो तस्वीर रख सकते हैं। मगर एक ही जगह पर एक ही भगवान की दो तस्वीरें या मूर्ती रखने से बचें। इससे घर में सुख समृद्धि‍ बनी रहेगी।

3- उदास या टूटी फूटी मूर्ति न रखें

शास्‍त्रों के अनुसार घर में कभी भी रौद्र रूप वाली या उदास रूप की मूर्ति न रखें। क्‍योंकि ऐसी मूर्ति के दर्शन से घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलती है। इसके अलावा घर में कभी भी भगवान की टूटी मूर्ति भी नहीं रखनी चाहिए। इससे मूर्तियों का अशुभ प्रभाव घर के सदस्यों पर पड़ने लगता है और घर में लड़ाई-झगड़े का माहौल हो जाता है। इसलिए घर में भगवान की ऐसी प्रतिमा रखें, जिसमें उनका चेहरा मुस्‍कुराते हुए आशीर्वाद की मुद्रा में दिखे।

4- किस तरह के शिवलिंग घर में रखें

अधिकतर लोग घर में शिवलिंग रखते हैं, लेकिन इसके लिए नियम से शिवलिंग की पूजा करना भी बेहद जरूरी होता है। इसलिए मंदिरों में शिवलिंग के ऊपर जल की धारा बहती रहती है। क्‍योंकि शिवलिंग से इससे सकारात्‍मक ऊर्जा फैलती है। लेकिन ध्‍यान रहे यदि आप घर पर शिवलिंग रख रहे हैं, तो उनका आकार हमेशा छोटा ही रखें। इसी कारण यदि घर में शिवलिंग रखते भी हैं तो बहुत ही छोटी रखनी चाहिए।

5- मूर्तियों को सामने की तरफ रखें

घर में या मंदिर में भगवान की मूर्तियों को हमेशा सामने की तरफ ही रखना चाहिए। कभी भी उनके पीछे का भाग यानी पीठ दिखाई देते हुए मूर्ति को को नही रखना चाहिए, ऐसा करने से भगवान रूठ जाते हैं। इसलिए मूर्ति को बिल्कुल सामने ही रखना चाहिए। इससे घर में खुशिया बनी रहती हैं और भगवान भी प्रसन्‍न रहते हैं।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article