अध्यात्म

Chanakya Niti: घर खरीदते समय इन बातों का रखना चाहिए खास ध्यान, सुखी जीवन के लिए है जरूरी

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 2, 2022, 09:23 PM IST

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्‍य ने अपनी नीतियों में जीवन को लेकर कई अहम बातें बताई हैं। उन्‍होंने घर बनवाते या खरीदते समय कुछ बातों का ध्‍यान रखने की सलाह दी है। इससे आप कई तरह की परेशानियों से बच सकेंगे। अगर आप जल्‍द ही कोई घर खरीदने जा रहे हैं तो आचार्य की बातें आपके बहुत काम आएंगी।

Image

घर खरीदते समय रखें चाणक्‍य के इन बातों का ध्‍यान, नहीं होगी परेशानी

KEY HIGHLIGHTS
  • घर हमेशा वहां ले जहां पढ़े-लिखे व धनवान लोग रहते हों
  • घर लेते समय शिक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य व्‍यवस्‍था का रखें ध्‍यान
  • जहां का प्रशासन प्रशासन चुस्त-दुरूस्‍त हो वहां ले घर

Chanakya Niti in Hindi: जीवन में खुशहाली के लिए एक एक अच्छे घर का होना बहुत जरूरी होता है। अपना घर बनाने के लिए लोग जीवन भर मेहनत कर पैसा कमाते है। जब घर बनवाने का समय आता है तो लोग काफी सोच-समझकर घर का चुनाव करते हैं। घर बनवाते समय लोगों को सबसे ज्‍यादा परेशानी जगह की चुनाव करने में होती है। सभी ऐसी जगह घर बनवाना या खरीदना चाहते हैं, जहां पर सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं उपलब्‍ध हों। घर बनवाने को लेकर सदियों पहले आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्‍त्र में कई अहम जानकारी दी है। आचार्य ने विस्‍तार से बताया है कि घर बनवाते या खरीदते समय व्‍यक्ति को किन बातों का ध्‍यान रखना चाहिए।

पढ़े-लिखे व धनवान लोगों के बीच बसें

आचार्य चाणक्‍य कहते हैं कि, व्‍यक्ति को हमेशा घर ऐसी जगह पर लेना चाहिए, जहां पर पढ़े-लिखे और धनवान लोग रहते हों। इसके एक नहीं कई फायदे मिलते हैं। पहला पड़ोसी यदि विद्वान होगा तो वह आपको हमेशा सही सलाह देगा साथ ही इनके बीच रहने से हमेशा ज्ञान और अच्छे संस्कार मिलते रहते हैं। वहीं, धनवान होने से व्‍यक्ति को जरूरत के समय आसानी से मदद मिल सकती है।

जहां का प्रशासन चुस्त हो

आचार्य के अनुसार, लोगों को हमेशा ऐसी जगह पर घर लेना चाहिए, जहां का शासन-प्रशासन और कानून व्यवस्था बेहतर हो। इससे आपको चोरी, लूट व अन्‍य आपराधिक गतिविधियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही प्रशासन कि क्रियाशीलता के कारण आपको किसी भी परेशानी में तुरंत ही मदद मिल सकेगी। आप बगैर किसी डर के रह सकेंगे।

पानी की व्यवस्था बेहतर हो

आचार्य चाणक्य कहते हैं, कि व्‍यक्ति को कभी भी ऐसी जगह नहीं बसना चाहिए जहां पर पानी जैसी मूलभूत जरूरत की पूर्ति में परेशानी हो। पानी सबसे ज्‍यादा जरूरी होता है। इसलिए मानव सभ्‍यता हमेशा पानी के आसपास ही फलती हैं। घर लेते समय पानी के आपूर्ति पर जरूर ध्यान देना चाहिए।

स्‍वास्‍थ्‍य और शिक्षा का रखें ध्‍यान

आचार्य के अनुसार, घर लेते समय हमेशा स्‍वास्‍थ्‍य और शिक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना चाहिए। जीवन में इन दोनों चीजों की सबसे ज्‍यादा जरूरत पड़ती है। चाणक्य के मुताबिक जहां स्‍वास्‍थ्‍य सेवा और शिक्षा की व्‍यवस्‍था न हो वहां रहना कठिन बन जाता है। इससे जीवन भी मुश्किल में पड़ सकता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article