अध्यात्म

Karwa Chauth 2022 Date: इस साल करवा चौथ पर कब दिखेगा चांद, जानें इस व्रत की पूजा विधि विस्तार से यहां

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 09:35 AM IST

Karwa Chauth (Karva Chauth) 2022 Date in India (करवा चौथ का व्रत कब है 2022 में): करवा चौथ का पर्व इस साल 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा। ये व्रत महिलाओं द्वारा पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है।

Image

Karwa Chauth 2022 Date: इस साल करवा चौथ का त्योहार 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • करवा चौथ का पर्व इस बार 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा। ये पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है।
  • ये व्रत शादीशुदा महिलाओं के अलावा विवाह योग्य स्त्रियों द्वारा भी रखा जाता है।
  • महिलाएं पति की दीर्घायु और उनके खुशहाल जीवन की कामना से ये व्रत रखती हैं।

Karwa Chauth (Karva Chauth) 2022 Date in India: करवा चौथ का त्यौहार हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं। साथ ही इस व्रत को अच्छे वर की कामना से अविवाहित स्त्रियों के द्वारा भी रखा जाता है। यह पर्व देश के कई राज्यों में जोर-शोर से मनाया जाता है। इस बार करवा चौथ व्रत 13 अक्टूबर दिन गुरुवार को रखा जाएगा। जानिए इस व्रत की पूजा विधि और नियम।

करवा चौथ व्रत के नियम:

  • ये व्रत सूर्योदय से पहले शुरू होकर रात को चांद निकलने तक रखा जाता है और चन्द्रमा के दर्शन के पश्चात ही इस व्रत का पारण किया जाता है।
  • शाम के समय चंद्रोदय से 1 घंटा पहले शिव-परिवार की पूजा की जाती है और इस दौरान करवा चौथ व्रत की कथा भी सुनी जाती है।
  • चन्द्र-दर्शन के बाद बहू अपनी सास को थाली में सजाकर मिष्ठान, फल, मेवे, रूपये आदि देती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त करती है।
  • ये व्रत निर्जला रखा जाता है। यानी इस दिन चांद के दर्शन करने तक न कुछ खाया जाता है और न कुछ पिया जाता है।
करवा चौथ व्रत की पूजा-विधि:
  • इस दिन सुबह सूर्योदय से पहले स्नान आदि करके पूजा घर को साफ करें।
  • फिर सास द्वारा दिया हुआ भोजन सुबह सूर्योदय से पहले ग्रहण करें और भगवान की पूजा करके निर्जला व्रत का संकल्प लें।
  • ये व्रत रात में चंद्रमा के दर्शन करके ही खोलना चाहिए।
  • संध्या के समय इस व्रत का पूजन किया जाता है। पूजा के लिए एक मिट्टी की वेदी पर सभी देवताओं की स्थापना करें। इसमें 10 से 13 करवे रखें।
  • एक थाली में सभी पूजन सामग्री धूप, दीप, चन्दन, रोली, सिन्दूर आदि रखें। दीपक में पर्याप्त मात्रा में घी रखना चाहिए, जिससे वो दीपक पूजा के पूरे समय तक जलता रहे।
  • चन्द्रमा निकलने से लगभग एक घंटे पहले पूजा शुरू करनी चाहिए।
  • पूजा के दौरान करवा चौथ कथा जरूर सुनें या सुनाएं।
  • पूजा के बाद छलनी से चन्द्र दर्शन करें और साथ ही दर्शन के समय अर्घ्य के साथ चन्द्रमा की पूजा करें।
  • चन्द्र-दर्शन के बाद बहू अपनी सास को मिष्ठान, फल, मेवे, रूपये आदि देती है और अपनी सास का आशीर्वाद प्राप्त करती है।

करवा चौथ 2022 पूजा मुहूर्त: चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 13 अक्टूबर को 01:59 AM से होगा और इसकी समाप्ति 14 अक्टूबर को 03:08 AM पर होगी। करवा चौथ व्रत 13 अक्टूबर दिन बृहस्पतिवार को रखा जाएगा। करवा चौथ पूजा मुहूर्त शाम 05:54 PM से 07:09 PM तक रहेगा। करवा चौथ व्रत समय 06:20 AM से 08:09 PM तक रहेगा। करवा चौथ के दिन चन्द्रोदय समय रात 08:09 PM का है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article