अध्यात्म

Karwa Chauth Daan Samagri: करवा चौथ पर करें इन चीजों का दान,पति- पत्नि में बढ़ेगा प्रेम

Karwa Chauth Daan Samagri: करवा चौथ के व्रत में दान का बहुत महत्व बताया गया है। इस दिन कुछ चीजों को दान करने से वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ाता है। ऐसे में आइए जानते हैं करवा चौथ के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

Image

Karwa Chauth Daan Samagri

Karwa Chauth Daan Samagri 2024: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के द्वारा अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला रहकर किया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और भगवान शिव माता पार्वती की पूजा करती हैं। करवा चौथ पर करवा माता की पूजा का भी विधान है। ये व्रत को करने से स्त्रियों को अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है। हिंदू धर्म में दान का बहुत ही उत्तम माना गया है, इसलिए करवा चौथ के दिन कुछ चीजों का दान करना बहुत ही शुभ होता है। इस दिन दान करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है। ऐसे में आइए जानते हैं करवा चौथ के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

Karwa Chauth Daan Samagri (करवा चौथ दान सामग्री)

  • लाल सिंदूर
  • इत्र
  • चने की दाल
  • सफेद चावल
  • सोलह सिंगार
  • पायल
  • गेंहू
  • मौसमी फल
  • तांबे का बर्तन
  • पीले फूल
  • बेसन
  • पीले वस्त्र
  • हरे कपड़े
  • मूंग
इन सभी चीजों को करवा चौथ पर दान कर सकते हैं। इन चीजों का दान करने से दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ता है और घर परिवार में भी सुख, समृद्धि आती है। इसके साथ ही अखंड सौभाग्य का भी आशीर्वाद मिलता है।
Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article