अध्यात्म

Karwa Chauth 2025 Date: 2025 में करवा चौथ कब है? जानें सही डेट, पूजा मुहूर्त और चांद निकलने का समय

Karwa Chauth 2025 Date in India (करवा चौथ 2025 में कब है): सुहागिन महिलाओं के लिए करवाचौथ का त्योहार बेहद खास होता है। साल 2025 में करवा चौथ कब है, इसकी डेट को लेकर काफी कंफ्यूजन है। यहां से आप करवा चौथ की सही तारीख, पूजा का मुहूर्त और करवा चौथ के दिन चांद कितने बजे निकलेगा, ये भी जान सकते हैं।

Image

साल 2025 में करवा चौथ कब है? (Photo Source: Times Now Navbharat)

Karwa Chauth 2025 Date in India (करवा चौथ 2025 में कब है): करवाचौथ को करक चतुर्थी भी कहा जाता है। ये व्रत उत्तर भारत में ज्यादातर महिलाएं रखती हैं। करवाचौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करती हैं। इस खास दिन पर महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती है और शाम में चंद्रमा को अर्घ्य देकर ही व्रत खोलती हैं। इस दिन सुहागिनें खूब सजती-संवरती भी हैं। ये व्रत पूरे विधि-विधान से किया जाता है। सुहागिन महिलाओं के अलावा कुंवारी कन्याएं भी मनचाहा वर पाने के लिए इस व्रत को रखती हैं। यहां से आप करवा चौथ की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, चांद निकलने का समय और महत्व जान सकते हैं।

करवा चौथ की सही तारीख-

करवा चौथ का व्रत हर वर्ष कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है। साल 2025 में इस तिथि की शुरुआत 9 अक्तूबर 2025 को 10:54 PM बजे होगी। वहीं इस तिथि का समापन 10 अक्तूबर को 07:38 PM तक होगा। ऐसे में साल 2025 में करवा चौथ का व्रत 10 अक्तूबर 2025 को रखा जाएगा।

करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त-

करवा चौथ का व्रत साल 2025 में 10 अक्तूबर 2025 को रखा जाएगा। इस दिन करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त 05:57 PM से 07:11 PM तक रहेगा। इस दिन करवा चौथ के व्रत का समय 06:19 AM से 08:13 AM तक रहेगा।

करवा चौथ के दिन कब निकलेगा चांद?

साल 2025 में करवा चौथ के दिन चंद्रदोय का समय रात के 8:13 PM पर होगा। चांद के उगने के बाद चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाएगा और व्रत पूरा किया जाएगा। इसके बाद व्रत का पारण किया जा सकता है।

करवा चौथ का महत्व-

पति की लंबी आयु और वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए करवाचौथ का व्रत किया जाता है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं व्रत रखकर पति के बेहतर स्वास्थ्य और तरक्की की कामना भी करती हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article