अध्यात्म

Karwa Chauth 2022: आज है करवा चौथ, जानें इस बार नई शादीशुदा महिलाएं क्यों नहीं रख पाएंगी ये व्रत?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 06:25 AM IST

karwa chauth 2022: करवा चौथ पर शुक्र हैं अस्त। पहली बार व्रत रख रही महिलाएं इस साल से नहीं कर पाएंगी इस व्रत की शुरुआत।

Image

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ व्रत 2022

KEY HIGHLIGHTS
  • करवा चौथ पर इस साल शुक्र अस्त हैं। ज्योतिष अनुसार शुक्र अस्त होने के दौरान किसी भी मांगलिक काम की शुरुआत नहीं की जाती है।
  • शुक्र के अस्त होने का प्रभाव उन महिलाओं पर पड़ेगा जो पहली बार व्रत रख रही हैं।
  • ज्योतिष अनुसार शुक्र व्यक्ति की कुंडली में प्रेम और वैवाहिक सुख के कारक ग्रह होते हैं।

Shukra Ast On Karwa Chauth 2022 Festival: करवा चौथ व्रत हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस बार ये तिथि 13 अक्टूबर दिन गुरुवार को पड़ रही है। ये व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और चांद देखकर व्रत खोलती हैं। शादी के बाद का पहला करवा चौथ बेहद खास माना जाता है। लेकिन इस करवा चौथ पर कुछ ऐसा संयोग बन रहा है जिस कारण नवविवाहित स्त्रियां इस बार ये व्रत नहीं रख पाएंगी। जानिए क्यों इस साल नवविवाहित सुहागिनों को व्रत नहीं करना चाहिए?

करवा चौथ 2022 पर शुक्र हैं अस्त (Karwa Chauth 2022)

शुक्र ग्रह 2 अक्टूबर से अस्त चल रहा है और 20 नवंबर तक ये ग्रह अस्त रहेगा। ज्योतिष में शुक्र को प्रेम, दांपत्य जीवन, धन, विलासिता, सुख-समृद्धि आदि का कारक माना जाता है। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए कुंडली में शुक्र की स्थिति काफी महत्वपूर्ण होती है। ज्योतिष अनुसार गुरु और शुक्र के अस्त होने पर किसी भी तरह के मांगलिक और शुभ कार्यों की शुरुआत नहीं की जाती। इसके साथ ही शुक्र ग्रह अस्त होने पर यज्ञ, हवन, मन्दिरों का निर्माण कार्य, विवाह, मकान का नींव आदि कार्यों की शुरुआत भी नहीं करनी चाहिए।

इस साल का करवा चौथ व्रत शुक्र ग्रह अस्त होने के दौरान ही पड़ रहा है जिस कारण नवविवाहित स्त्रियां इस साल से इस व्रत का प्रारंभ नहीं कर पाएंगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जो महिलाएं इस साल से करवा चौथ का व्रत प्रारंभ करने वाली हैं उन्हें इस बार ये व्रत नहीं करना चाहिए। शुक्र अस्त होने से इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

इस साल करवा चौथ व्रत का उद्यापन भी है वर्जित (Karwa chauth Udhyapan): शुक्र के अस्त होने के कारण इस साल करवा चौथ व्रत का उद्यापन भी नहीं होगा। ज्योतिष अनुसार प्रेम और वैवाहिक जीवन के कारक ग्रह शुक्र के अस्त होने से उसके शुभ प्रभावों में कमी आ जाती है। जिस कारण इस दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किए जाते।

करवा चौथ व्रत 2022 मुहूर्त (Karwa Chauth 2022 Muhurat)

करवा चौथ पूजा मुहूर्त - 05:54 PM से 07:09 PM

करवा चौथ व्रत समय - 06:20 AM से 08:09 PM

करवा चौथ के दिन चन्द्रोदय - 08:09 PM

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article