अध्यात्म

करवाचौथ 16 श्रृंगार लिस्ट, करवाचौथ पर कौन से 16 श्रृंगार करने होते हैं, करवाचौथ श्रृंगार सामग्री में क्या-क्या होना जरूरी है

करवाचौथ 16 श्रृंगार लिस्ट (Karwa Chauth 2025 Shringar Samagri): करवाचौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं बहुत श्रद्धा से रखती हैं। इस व्रत की पूजा के लिए वे पूरे श्रृंगार के साथ तैयार होती हैं। आप भी करवाचौथ 2025 व्रत के लिए रेडी होंगी तो यहां देखें करवाचौथ पर कौन से 16 श्रृंगार करने होते हैं और करवाचौथ श्रृंगार सामग्री में क्या-क्या होना जरूरी है।

Image

करवाचौथ 16 श्रृंगार लिस्ट (Pic: AI Image)

करवाचौथ 16 श्रृंगार लिस्ट (Karwa Chauth 2025 Shringar Samagri): करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस व्रत में सुबह सरगी खाकर पूरे दिन बिना कुछ खाए और पिए व्रत करना होता है। रात को चांद को देखकर व इसकी पूजा करने के बाद ही व्रत खोला जाता है। इससे पहले शाम को पूजा होती है जिसके लिए लेडीज 16 श्रृंगार के साथ रेडी होती हैं। माना जाता है कि ये श्रृंगार पति के लिए सौभाग्य के द्वार खोलता है। यहां देखें कि करवाचौथ के श्रृंगार में क्या क्या लगता है।

करवाचौथ 16 श्रृंगार लिस्ट (Karwa Chauth 2025 Shringar Samagri)

  1. चूड़ियां- जहां तक हो सके कांच की लाल रंग में
  2. मंगल सूत्र
  3. सिंदूर
  4. मेहंदी
  5. आलता
  6. कमरबंद
  7. मांग टीका
  8. झुमके
  9. पायल
  10. बाजूबंद
  11. बिछिया
  12. नथ
  13. बिंदी
  14. गजरा
  15. अंगूठी
  16. काजल

ये भी ध्यान रखें कि जहां तक हो सके, करवाचौथ पर विवाह की रीतियों से संबंध रखने वाले रंग जैसे कि लाल, गुलाबी, मैरून, पीला, हरा आदि पहनें। काला, गहरा नीला जैसे रंग न पहनें।

करवा चौथ में 16 श्रृंगार क्यों करना चाहिए

मान्यता है कि स्त्री के साज श्रृंगार से उसके पति की तरक्की जुड़ी होती है। करवा चौथ का व्रत पति-पत्नी के प्रेम और सांमजस्य को मनाने के लिए रखा जाता है। इस वजह से जहां तक हो सके, करवा चौथ पर हर सुहागिन नई दुल्हन की तरह तैयार होती हैं।

Medha Chawla
मेधा चावला author

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वा... और देखें

End of Article