अध्यात्म

10 अक्टूबर 2025 का पंचांग, करवा चौथ 2025 का पंचांग, आज 10 तारीख को क्या है? आज चांद कितने बजे निकलेगा

10 अक्टूबर 2025 का पंचांग (करवा चौथ 2025 का पंचांग): 10 अक्टूबर 2025 को शुक्रवार का दिन है, इस दिन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी। 10 अक्टूबर को सुहागिनों का प्रिय त्योहार करवा चौथ मनाया जा रहा है। यहां देखें 10 अक्टूबर को सूर्योदय कितने बजे होगा, 10 अक्टूबर को चांद कितने बजे निकलेगा और आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त क्या हैं।

Image

करवा चौथ का 10 अक्टूबर 2025 का पंचांग (Pic: iStock)

10 अक्टूबर 2025 का पंचांग (करवा चौथ 2025 का पंचांग): पंचांग के अनुसार, 10 अक्टूबर का दिन शुभ है। इस दिन शुक्रवार है। सूर्योदय की तिथि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी रहेगी। इस तरीके से इस दिन करवा चौथ मनाया जाएगा। यहां आप 10 अक्टूबर आज का पंचांग देख सकते हैं। साथ ही जानें कौन सा व्रत रहेगा। नोट करें 10 अक्टूबर को सूरज के उगने का टाइम और साथ ही जानें कि 10 अक्टूबर को चांद कितने बजे निकलेगा।

10 अक्टूबर 2025 को क्या है

अक्टूबर महीने की 10 तारीख को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दिन करवा चौथ का व्रत रहेगा। साथ ही गणेश जी को समर्पित वक्रतुण्ड संकष्टी का व्रत भी रखा जाता है। दोनों ही व्रत में चांद को देखकर, उसकी पूजा करने के बाद व्रत का पारण किया जाता है।

करवा चौथ चतुर्थी तिथि कब से लगेगी अक्टूबर 2025 में

अक्टूबर 2025 में चतुर्थी तिथि 09 अक्टूबर को देर रात 10 बजकर 54 मिनट पर शुरू होगी। इसका समापन 10 अक्टूबर को शाम 07 बजकर 38 मिनट पर होगा। इस तरह इस दिन करवा चौथ का व्रत और वक्रतुंड संकष्टी का व्रत रखा जाएगा।

करवा चौथ पर 10 अक्टूबर 2025 सूरज उगने का टाइम

10 अक्टूबर को शुक्रवार के दिन करवा चौथ के व्रत का सूर्योदय 06:25 AM पर होगा। शहरों के अनुसार समय में पांच से 10 मिनट का फेरबदल हो सकता है। वहीं चतुर्थी तिथि का सूर्यास्त शाम 06:02 पर होगा।

करवा चौथ पर 10 अक्टूबर 2025 चांद निकलने का टाइम

10 अक्टूबर को करवाचौथ 2025 का चांद शाम 08:12 के करीब दिखेगा। आपके शहर के हिसाब से समय में पांच से 10 मिनट का अंतर हो सकता है। 9:45:00 को चंद्रास्त होगा। हालांकि इसको उभर कर दिखने में और टाइम लग सकता है। और अधिक जानकारी के लिए आप हमारे सेक्शन पेज को पिन कर लें।

10 अक्टूबर 2025 का विस्तृत पंचांग

  • अभिजित मुहूर्त 11:50 AM से 12:37 PM के बीच रहेगा।
  • अमृत काल 03:21 PM से 04:47 PM के बीच रहेगा।
  • ब्रह्म मुहूर्त 04:49 AM से 05:37 AM के बीच रहेगा।
  • राहु काल 10:40:40 से 12:08:01 के बीच रहेगा।
  • गुलिक काल 07:45:58 से 09:13:19 के बीच रहेगा।
  • यमगण्ड 16:24:15 से 17:10:50 के बीच रहेगा।

इसके अलावा चंद्रबल वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन राशि में है।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article