अध्यात्म

आज सूरज कब उगेगा? करवा चौथ 2025 का सूरज निकलने का टाइम, कितने बजे तक कर सकते हैं सरगी? आज का सूर्योदय समय क्या है

Karwa Chauth 2025 Sunrise Time Today (आज सूरज निकलने का समय): आज सूरज कब निकलेगा? सूर्योदय कितने बजे होगा? इन सभी सवालों के जवाब यहां हैं। यहां से आप सूरज उगने का समय और साथ ही करवा चौथ की सरगी कितने बजे तक कर सकते हैं, ये जान सकते हैं।

Image

10 अक्टूबर 2025 सूरज निकलने का समय (pic credit: canva)

Karwa Chauth 2025 Sunrise Time Today (आज सूरज निकलने का समय): करवा चौथ व्रत विवाहित महिलाओं द्वारा पति की लंबी आयु और कुशलता के लिए रखा जाता है। ये व्रत न केवल पारंपरिक रूप से पति‑पत्नी के बीच प्रेम का प्रतीक है, बल्कि समर्पण, श्रद्धा को भी दिखाता है। आज करवा चौथ के दिन सूर्योदय का महत्व है, क्योंकि सूरज निकलने से पहले ही महिलाओं का सरगी ग्रहण करनी होती है। ऐसे में अगर आप भी सूर्योदय का समय सर्च कर रही हैं तो यहां से टाइम देख सकती हैं।

आज सूर्योदय कितने बजे होगा?

करवा चौथ के दिन यानी 10 अक्टूबर को सूर्योदय सुबह 06 बजकर 25 मिनट पर होगा।

शहर अनुसार सूर्योदय का समय 10 अक्टूबर 2025

शहर का नामसूर्योदय का समय
दिल्ली6:19 AM
कानपुर6:08 AM
मेरठ6:15 AM
बनारस5:54 AM
चंडीगढ़6:30 AM
पटना5:55 AM
हैदराबाद6:20 AM
बेंगलुरू6:15 AM
गाजियाबाद6:19 AM
पुणे6:35 AM
नोएडा6:19 AM

कितने बजे तक कर सकते हैं सरगी?

सूरज निकलने से पहले ही सरगी करने की परंपरा है। ऐसे में करवा चौथ की सरगी सुबह 04 बजकर 40 मिनट से 05 बजकर 30 मिनट के बीच कर लें, इसके बाद आपको कुछ नहीं खाना चाहिेए।

चांद कितने बजे निकलेगा?

करवा चौथ के दिन चांद निकलने का खास महत्व होता है। शाम तक व्रत करने के बाद चंद्र दर्शन करके ही व्रत खोला जाता है और आज चांद निकलने का समय शाम 08 बजकर 12 मिनट है। यानी चांद आज आपके शहर में 8 बजे के आसपास ही नजर आएगा।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article