Kartik Purnima 2022 Date Kab Hai in India (कार्तिक पूर्णिमा 2022 में कब है): कार्तिक का महीना भगवान विष्णु को समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि इस महीना में भगवान विष्णु की पूजा करने से वह शीघ्र प्रसन्न होकर सभी मुरादें पूर्ण कर देते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो लोग कार्तिक महीने में पवित्र नदियों में स्नान करके दान पुण्य करते हैं उनके सभी पाप धुल जाते हैं। ऐसा कहा जाता है, कि कार्तिक पूर्णिमा का व्रत यदि भक्त सच्चे मन से करें, तो उसे सौ अश्वमेध यज्ञ के समान फल की प्राप्ति हो सकती है। हिंदू धर्म में कार्तिक का महीना बहुत पवित्र माना जाता है। यदि आप इस बार कार्तिक पूर्णिमा (when is Kartik Purnima in 2022) का व्रत रखने की सोच रहे हैं, तो यहां आप इसकी तिथि और इस व्रत का महत्व जान सकते हैं।
Kartik purnima 2022 Date
हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष को मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा 07 नवंबर को शाम 04 15 मिनट से शुरू होकर 08 नवंबर 2022 को 04 बजकर 31 मिनट पर समाप्त होगा। चूकिं हिन्दू धर्म हर कार्य सूर्योदय के हिसाब से होता है। इसलिए कार्तिक पूर्णिमा का व्रत 08 नवंबर 2022 को रखा जाएगा।
Kartik purnima 2022 Muhurat, Time
कार्तिक पूर्णिमा तिथि के दिन स्नान का शुभ मुहूर्त नवंबर को शाम 04:31 तक का है। वहीं कार्तिक पूर्णिमा पर दान करने का शुभ समय 8 नवंबर को सूर्यास्त से पहले तक रहेगा।
Kartik purnima ka mahatva
हिंदू धर्म में कार्तिक महीने का बहुत खास महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि यह महीना भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है। यदि भक्त इस महीने में सच्चे मन से भगवान विष्णु की आराधना करें, तो उसकी हर मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण हो सकती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस महीने में पूजा पाठ करके जन्म कुंडली में मौजूद दोषों को भी दूर किया जा सकता है। कार्तिक महीने में पवित्र नदियों में स्नान करके दान पूर्ण करने से जीवन में किए गए पापों से मुक्ति मिल सकती है। इतना ही नहीं कार्तिक पूर्णिमा का व्रत करने से सौ अश्वमेध यज्ञ के समान फल की प्राप्ति होती है।
