अध्यात्म

Kapoor Ke Totke: कपूर के चमत्कारी टोटके से बदल जाएगी किस्मत, आज ही करें ये उपाय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2023, 04:36 PM IST

Kapoor Ke Totke: पूजा में इस्तेमाल किए जाने वाले कपूर से आपकी सारी परेशानियां दूर हो सकती हैं। कपूर ना सिर्फ घर पर सुख-समृद्धि लाता है, बल्कि कपूर के अचूक टोटके से कई समस्याएं भी दूर होती हैं। खास बात यह है कि इन उपायों को आसानी से किया जा सकता है।

Image

कपूर के अचूक टोटके से दूर होगी हर परेशानी

KEY HIGHLIGHTS
  • कपूर के टोटके से पितृदोष से लेकर कई परेशानियां होती हैं दूर
  • पितृदोष से मुक्ति के घर पर सुबह, शाम और रात जलाएं कपूर
  • घर पर कपूर जलाने से वास्तु दोष होता है दूर, बनी रहती है सकारात्मकता


Kapoor ke Achook Totke: कपूर का इस्तेमाल आमतौर पर पूजा-पाठ में किया जाता है। आरती, हवन और यज्ञ आदि जैसे अनुष्ठान कपूर के बिना अधूरे माने जाते हैं। वास्तु में भी कपूर जलाना घर के लिए बहुत ही शुभ माना गया है। इसके अनुसार घर पर कपूर जलाने से वातावरण सुगंधित होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इसलिए घर पर सकारात्मकता बनाए रखने के लिए कपूर जरूर जलाएं। वहीं इसमें कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। साथ ही ज्योतिष में भी कपूर को बहुत ही असरदार व लाभकारी माना गया है। कपूर के टोटके से वास्तु दोष से लेकर कई परेशानियां और ग्रह दोष भी दूर होते हैं। जानते हैं कपूर से जुड़े कुछ अचूक उपायों के बारे में।

धन प्राप्ति के लिए

देवी दुर्गा की पूजा में गुलाब के फूल में कपूर का एक टुकड़ा जलाकर रखें। इससे धन की प्राप्ति होती है, धन लाभ होता है और साथ ही रुका हुआ धन भी मिल जाता है। ऐसा लगातार कम से कम 43 दिनों तक करना चाहिए।

सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए

जीवनसाथी के साथ हमेशा मनमुटाव बना रहता है और आपसी संबंध में कड़वाहट आ गई है तो इसके लिए अपने बेडरूम में कपूर की गोलियां सिरहाने रखकर सोएं। इस उपाय से वैवाहिक जीवन सुखमय होगा और जीवनसाथी के साथ संबंध भी मधुर बनेंगे।

पितृदोष से मुक्ति के लिए

घर पर कपूर जलाने से पितृदोष से भी मुक्ति मिलती है। प्रतिदिन तीन बार यानी सुबह, शाम और रात के समय घी में भिगोया हुआ कपूर जलाने से पितृदोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही इससे घर पर बुरी शक्तियों व नकारात्मकता का आगमन भी नहीं होता है।

शीघ्र विवाह के लिए

यदि किसी कारण विवाह में देरी हो रही हो या बाधा उत्पन्न हो रही हो तो इसके उपाय के लिए आप छह कपूर और 36 लौंग लें। इसमें हल्दी और अक्षत मिलाकर मां दुर्गा को आहुति दें। इस उपाय को करने से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।

वास्तु दोष दूर होता है

घर के वास्तुदोष और नकारात्मकता को दूर करने के लिए कपूर को बहुत ही उपयोगी माना गया है। एक कटोरी में थोड़ा कपूर लेकर उस स्थान पर रखें, जहां वास्तु दोष हो। कपूर खत्म हो जाने पर कपूर को बदलते रहें। इससे धीरे-धीरे वास्तु दोष दूर हो जाता है।

डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article