अध्यात्म

Navami Kanya Pujan Muhurat 2025: कितने बजे तक कर सकते हैं आज कन्या पूजा? जानें कन्या भोज कराने का समय

Navami Kanya Pujan Muhurat 2025 (कुंवारी कन्या भोज समय): कन्या पूजन नवरात्रि की अष्टमी या नवमी तिथि को किया जाने वाला एक अत्यंत पवित्र और शुभ धार्मिक अनुष्ठान है। इसमें छोटी कन्याओं को माँ दुर्गा के नौ रूपों का प्रतीक मानकर उनका पूजन, स्वागत और भोजन कराया जाता है। अब चूंकि आज नवमी है, तो आज कन्या पूजन की जाएगी। यहां से आप कन्या पूजन का मुहूर्त जान सकते हैं।

Image

कन्या पूजन मुहूर्त (pic credit: canva)

Navami Kanya Pujan Muhurat 2025 (कुंवारी कन्या भोज समय): कन्या पूजन शक्ति की पूजा का साक्षात स्वरूप है, जहाँ कन्याओं में देवी का वास माना गया है। कुछ भक्त नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर ही कन्या भोज करा देते हैं तो वहीं कुछ घरों में महा नवमी पर हवन और कन्या पूजन किया जाता है। अब आज महानवमी है तो आज हवन और कन्या पूजन किया जाएगा। ये दोनों ही कार्य शुभ मुहूर्त देखकर किए जाते हैं, जिससे देवी मां का आशीर्वाद बना रहता है। यहां से आप कन्या पूजन का शुभ समय जान सकते हैं और साथ ही जान सकते हैं कि नवमी के दिन कन्या पूजन कैसे करना है।

कन्या पूजन का शुभ समय 2025-

कन्या पूजन के लिए आज सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 1:23 बजे तक का मुहूर्त शुभ है। वहीं, हवन करने का शुभ समय 9 बजकर 30 से लेकर 11 बजकर 45 तक है।

आज के शुभ मुहूर्त-

  • अभिजीत-नहीं है।
  • विजय- 02:24pm से03:26pm तक
  • गोधूलि- 07:21 pm से 07;44pm तक
  • ब्रम्हमुहूर्त- 04:18am से 05;02 am तक
  • निशीथ काल- 05:49 से 09;08 बजे सुबह तक
  • संध्या पूजा- 06:38pm से 07:09 pm तक

कन्या पूजन कराने की सामग्री-

  1. लाल या पीला कपड़ा
  2. रोली
  3. अक्षत
  4. हल्दी
  5. कुमकुम
  6. फूल
  7. कलावा (मौली)
  8. नारियल
  9. प्रसाद (हलवा, पूड़ी, चने)
  10. जल से भरा कलश
  11. दीपक, अगरबत्ती
  12. नौ कन्याएं

कन्या पूजन कराने की विधि-

सुबह जल्दी उठकर स्नान करके घर की सफाई करें। फिर आस-पास की 2 से 10 वर्ष की कन्याओं को आमंत्रित करें। कन्याओं को घर बुलाकर उनके पैर धोएं और उन्हें साफ आसन पर बैठाएं। उन्हें तिलक लगाएं, अक्षत चढ़ाएं और फूल अर्पित करें। कन्याओं के हाथ में कलावा (मौली) बाँधें। अब बिठाकर हलवा, पूड़ी और काले चने का भोग अर्पित करें। साथ में उन्हें पानी दें। भोजन के बाद कन्याओं को गिफ्ट दें और आशीर्वाद लें।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article