अध्यात्म

Kamika Ekadashi 2023 Date, Puja Muhurat: कब है कामिका एकादशी, जानें सावन मास की पहली एकादशी का मुहूर्त व महत्व

Kamika Ekadashi 2023 Date, Time, Puja Muhurat (कामिका एकादशी कब है 2023): कामिका एकादशी का व्रत सावन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। यह व्रत अकाल मृत्यु को दूर कर अश्वमेघ यज्ञ के बराबर पुण्य देने वाला माना जाता है। यहां देखें 2023 में कामिका एकादशी व्रत की डेट, पूजा मुहूर्त, कामिका एकादशी का महत्व और व्रत का पारण समय।

Image

When is Kamika Ekadashi in 2023- 2023 में कामिका एकादशी व्रत की डेट

Kamika Ekadashi 2023 Date, Puja Muhurat: सावन का महीना यूं तो भोलेनाथ की पूजा का मास माना जाता है लेकिन इस दौरान विष्णु जी की पूजा के दिन भी आते हैं। ऐसे ही एक व्रत है कामिका एकादशी का जो सावन के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। यानी श्रावण मास के शुरू होने के ग्यारवें दिन कामिका एकादशी (Kamika Ekadashi in July 2023) व्रत आएगा। इस दिन भक्त पूरी श्रद्धा के साथ श्री हरि की पूजा करते हैं और कथा का जाप करते हैं। माना जाता है कि कामिका एकादशी की कथा स्वयं ब्रह्मा जी ने सुनाई थी।

कामिका एकादशी पर विष्णु जी के भक्त प्रात: जल्दी उठकर पूजा की तैयारी करते हैं। सुबह के साथ ही एकादशी का व्रत प्रारंभ हो जाता है। 2023 में कामिका एकादशी का व्रत 13 जुलाई, दिन गुरुवार (When is Kamika Ekadashi in 2023) को रखा जाएगा। देखें कामिका एकादशी की डेट (Kamika Ekadashi 2023 date), पूजा मुहूर्त व पारण समय।

KamiKa Ekadashi 2023 Date and Time

सावन की एकादशी तिथि का प्रारंभजुलाई 12 को 05:59 PM से
सावन की एकादशी तिथि का समापनजुलाई 13 को 06:24 PM पर
कामिका एकादशी 2023 पारण समयजुलाई 14 को 05:33 AM to 08:18 AM के बीच

KamiKa Ekadashi का महत्व

कामिका एकादशी का व्रत बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ये भगवान विष्णु को समर्पित है और भोलेनाथ के प्रिय महीने में आने की वजह से यह दोनों की असीम कृपा दिलाने वाला होता है। इस व्रत के दिन तुलसी पूजन अहम माना गया है। मान्यताओं में इस व्रत को अश्वमेघ यज्ञ के बराबर पुण्य देने वाला माना गया है जो मोक्ष के द्वार खोलता है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article