18 May ka Panchang: आज परम पवित्र ज्येष्ठ माह की खष्ठी तिथि है। आज का दिन रविवार है और भगवान सूर्य के निमित्त व्रत है। ज्येष्ठ माह बहुत गर्मी का माह होता है। दान -पुण्य अवश्य करें। सूर्य उपासना करें। सुबह सूर्योदय का समय 05:08 बजे है। श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का 03 पाठ करें। गर्मी में गुड़, जल सहित थर्मस या घड़ा व सप्त अन्न का दान करना बहुत फलित होता है।
18 मई 2025 का पंचांग
- संवत- विक्रम संवत 2082
- माह- ज्येष्ठ, कृष्ण पक्ष
- तिथि- पंचमी 05:58 am तक फिर खष्ठी
- पर्व- ज्येष्ठ खष्ठी रविवार व्रत
- दिवस- रविवार,
- सूर्योदय- 05:08 am
- सूर्यास्त-7:05pm
- नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा 06;53am तक फिर श्रवण
- चन्द्र राशि- मकर, स्वामी- शनि
- सूर्य राशि- वृष
- करण- तैतिल 05:58 am तक फिर गरज
- योग- शुभ 06:45 am तक फिर शुक्ल
18 मई 2025 के शुभ मुहूर्त
- अभिजीत- 11:51 am से 12:45 pm तक
- विजय मुहूर्त- 02:22pm से 03:25pm तक
- गोधुली मुहूर्त- 06:26pm से 07:24pm तक
- ब्रह्म मुहूर्त- 4:07am से 05:09am तक
- अमृत काल- 06:02am से 07:42am तक
- निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:41से 12:22तक रात
- संध्या पूजन- 06:20pm से 07:08pm तक
दिशा शूल- उत्तर दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें।दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं! यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त- राहुकाल- दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक
क्या करें- मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है। घर की छत पर विहंगों को दाना -पानी दें। गाय को हरा चारा खिलाएं। गौ शाला जाएं! वहां गौ माता को रोटी,गुड़,चारा, पालक इत्यादि खिलाने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। ब्रह्म मुहूर्त में गायत्री मंत्र का जप करें। सूर्य के बीज मन्त्र का जप करें।
क्या न करें- क्रोध मत करें।
