Jyeshtha Amavasya 2024 Puja Vidhi: इस साल ज्येष्ठ अमावस्या की तिथि 6 जून को पड़ रही है। ऐसे में अमावस्या का व्रत इस साल 6 जून 2024 को रखा जाएगा। अमावस्या का दिन गंगा स्नान , दान और पितरों के तर्पण के लिए बहुत ही खास माना गया है। इसके साथ ही इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से साधक को सुख, सम्पति और धन की प्राप्ति होती है। ज्येष्ठ अमावस्या के दिन शनि जयंती और वट सावित्री का भी पर्व माना जाता है। आइए जानें ज्येष्ठ अमावस्या की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में।
Jyeshtha Amavasya 2024 Puja Vidhi (ज्येष्ठ अमावस्या पूजा विधि)
- ज्येष्ठ अमावस्या के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान करें।
- उसके बाद भगवान विष्णु को पंचामृत से स्नान कराएं।
- फिर बाद भगवान विष्णु को पीले फूल और पीला चंदन अर्पित करें।
- उसके बाद घी का दीपक जलाएं।
- उसके बाद विष्णु चालीसा का पाठ करें।
- अंत में आरती करें और भोग लगाएं।
