अध्यात्म

Jyeshtha Amavasya 2024: ज्येष्ठ अमावस्या के दिन करें इन खास चीजों का दान, पुण्य फल की होगी प्राप्ति

Jyeshtha Amavasya Daan List 2024: ज्येष्ठ अमावस्या का व्रत इस साल 6 जून 2024 को गुरुवार के दिन रखा जाएगा। इस दिन गंगा स्नान और दान को सबसे उत्तम माना गया है। ऐसे में आइए जानें ज्येष्ठ अमावस्या के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

Image

Jyeshtha Amavasya Daan

Jyeshtha Amavasya Daan List 2024: हर महीने की अमावस्या तिथि भगवान विष्णु और पितरों की पूजा को समर्पित होती है। ज्येष्ठ की अमावस्या तिथि बहुत सारे कारणों के वजह से खास है। इस दिन शनि जयंती और वट सावित्री जैसे मुख्य व्रत रखे जाते हैं। ज्येष्ठ अमावस्या की तिथि पितरों की पूजा और दान के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल ज्येष्ठ अमावस्या की तिथि 6 जून को पड़ रही है। ऐसे में ये व्रत 6 जून को रखा जाएगा। इस शुभ तिथि पर कुछ ना कुछ दान करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है। आइए जानें इस दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

Jyeshtha Amavasya Daan 2024 (ज्येष्ठ अमावस्या दान 2024)

  • चावल
  • सफेद वस्त्र
  • गेंहूं
  • मूंग दाल
  • तिल
  • शहद और गुड़
  • साबुत उड़द

Jyeshtha Amavasya Daan Importance (ज्येष्ठ अमावस्या दान महत्व)

शास्त्रों में ज्येष्ठ अमावस्या के दिन दान करने का खास महत्व है। इस दिन अन्न का दान करने से बहुत सारे ग्रह दोषों से मुक्ति मिल सकती है। इसके साथ ही शनि और सूर्य की स्थिति को मजबूत करने के अमावस्या पर काले चने का दान कर सकते हैं। मूंग का दाल दान करने से बुध की स्थिति कुंडली में मजबूत होती है। इस दिन दान करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होती है और सुख, समृद्धि मिलती है।
Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article