अध्यात्म

किस्मत बदलने आ गए देवगुरु, नक्षत्र पद परिवर्तन बढ़ाएगा इन 5 राशियों का बैंक-बैलेंस

Jupiter Transit 2026: देवगुरु बृहस्पति ने पुष्य नक्षत्र के दूसरे पद में प्रवेश कर लिया है। इससे कुछ राशि वालों को भारी लाभ होने की पूरी उम्मीद है। आइए जानते हैं कि यह गोचर किनके लिए अच्छा रहेगा।

Image

गुरु ने किया नक्षत्र पद परिवर्तन

Jupiter Transit 2026: ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, भाग्य, धन, संतान, धर्म, विवाह, सम्मान और जीवन में विस्तार देने वाला ग्रह माना जाता है। जब बृहस्पति किसी शुभ नक्षत्र में गोचर करते हैं तो उसका प्रभाव केवल आध्यात्मिक ही नहीं बल्कि आर्थिक, पारिवारिक और करियर से जुड़े मामलों पर भी देखने को मिलता है।

4 जुलाई 2026 की दोपहर 3 बजकर 57 मिनट पर देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में रहते हुए पुष्य नक्षत्र के द्वितीय पद में प्रवेश कर चुके हैं। कर्क राशि में बृहस्पति उच्च के माने जाते हैं और पुष्य नक्षत्र को सभी नक्षत्रों में सबसे शुभ नक्षत्रों में गिना जाता है। वहीं पुष्य का दूसरा चरण स्थिरता, धन संचय, व्यावहारिक सोच और संसाधनों में वृद्धि का संकेत देता है। इस गोचर का प्रभाव 19 जुलाई 2026 तक रहेगा। आइए जानते हैं किन राशियों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की संभावना है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए बृहस्पति का यह नक्षत्र परिवर्तन साहस, संचार और नए अवसरों में वृद्धि करेगा। व्यापार में नए संपर्क बन सकते हैं और छोटी यात्राएं लाभदायक साबित होंगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा तथा किसी महत्वपूर्ण योजना में सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति में भी धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा।

कर्क राशि

बृहस्पति आपकी ही राशि में उच्च होकर पुष्य नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश कर रहे हैं। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। समाज में सम्मान बढ़ने के साथ महत्वपूर्ण लोगों का सहयोग भी प्राप्त होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह गोचर लाभ भाव को सक्रिय करेगा। आय के नए स्रोत बनने की संभावना है और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारियां और सम्मान मिल सकता है। व्यापार में विस्तार के अवसर बनेंगे तथा प्रभावशाली लोगों से मुलाकात भविष्य में बड़ा लाभ दिला सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह गोचर भाग्य भाव को मजबूत करेगा। रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे और मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी तथा लंबी यात्रा या विदेश से जुड़े मामलों में सकारात्मक समाचार मिल सकते हैं। करियर में उन्नति के नए रास्ते खुल सकते हैं और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए यह गोचर पंचम भाव को मजबूत करेगा। शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, संतान और निवेश से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग बनेंगे। जो लोग नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए भी यह समय अनुकूल रह सकता है।

क्यों खास माना जाता है यह गोचर

कर्क राशि में उच्च के बृहस्पति का पुष्य नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश धर्म, ज्ञान, आर्थिक स्थिरता और भाग्य वृद्धि का संकेत माना जाता है। यह समय जल्दबाजी के बजाय योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने वालों के लिए अधिक शुभ रहेगा। 19 जुलाई तक यदि इन राशियों के लोग अपने महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लेते हैं, तो उन्हें करियर, धन और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलने की प्रबल संभावना रहेगी।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article