June Panchak 2024: सनातन धर्म में पंचक को अशुभ माना गया है। पंचक हर मास में पांच दिनों के लिए लगते हैं। ये समय किसी भी शुभ काम को करने के लिए उचित नहीं होता है। जब चंद्र पूर्वाभाद्रपद, धनिष्ठा, उत्तराभाद्रपद और रेवती नक्षत्रों में घूमते हैं। उस समय में पंचक लगता है। इस बार जून के महीने में दो बार पंचक लगेगा। इस समय में बहुत सारे नियमों का पालन करना होता है। आइए जानते हैं जून के महीने में कब- कब लगेगा पंचक और इससे जुड़ी खास बातें।
June Panchak 2024 (जून पंचक)
जल्द ही जून के महीने की शुरुआत होने वाली है। इस साल हिंदू पंचांग के अनुसार 29 मई यानि आज रात के 08 बजकर 06 पर होगा। वहीं इसका समापन 3 जून को रात 1 बजकर 41 मिनट पर होगा। उसके बाद जून के अंत में फिर पंचक लगेगा। जो 26 जून को रात 1 बजकर 50 मिनट पर लगेगा और 30 जून को सुबह 7 बजकर 34 मिनट पर समाप्त होगा।पंचक में क्या ना करे
- शास्त्रों के अनुसार पंचक के समय में लकड़ी के संबंधित किसी काम को नहीं करवाना चाहिए।
- इस समय में विवाह, मुंडन जैसे शुभ काम नहीं करने चाहिए।
- पंचक के समय में दक्षिण दिशा की तरफ यात्रा करने से बचना चाहिए।
- इस समय में नया घर बनवाने का या छत ढलवाने का काम ना करें।
