july Pradosh Vrat Date 2024: हर मास में कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष में दोनों ही पक्ष में त्रयोदशी तिथि पड़ती है। इन दोनों ही दिन प्रदोष का व्रत रखा जाता है। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा प्रदोष काल में करने से साधक को मनवांछित फल की प्राप्ति मिलती है। इस दिन सच्चे मन से भगवान शिव की उपासना करने से मनचाहे वर की भी प्राप्ति हो जाती है। प्रदोष का व्रत संतान सुख के लिए भी करना लाभकारी माना जाता है। आइए जानें की जुलाई महीने का पहला प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा और इसके महत्व के बारे में।
july Pradosh Vrat Date 2024 (जुलाई में पहला प्रदोष व्रत कब है)
हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल आषाढ़ मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 3 जुलाई की सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन 4 जुलाई को सुबह 5 बजकर 54 मिनट पर होगा। ऐसे में जुलाई महीने का पहला प्रदोष व्रत 3 जुलाई 2024 को रखा जाएगा।प्रदोष व्रत पूजा विधि (Pradosh Vrat Puja Vidhi)
- प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नना के बाद व्रत का संकल्प लें।
- उसके बाद घर के मंदिर की साफ सफाई कर शिव प्रतिमा स्थापित करें।
- फिर सूर्य देवता को जल अर्पित करें।
- मंदिर जाकर शिवलिंग का दूध और जल से अभिषेक करें।
- उसके बाद शिव को फूल, बेलपत्र और पुष्प अर्पित करें।
- अंत में कथा का पाठ करें और आरती करें।
- आरती के बाद शिव को भोग लगाकर सब में प्रसाद वितरित करें।
