अध्यात्म

Maagh Shaadi Shubh Muhurat: खरसमास के बाद शुरू होंगे शुभ काम,नोट कर लें माघ महीने में शादी के शुभ मुहूर्त

  • Authored by: शिवम पांडे
  • Updated Jan 7, 2023, 08:34 PM IST

Magh Month Shubh Muhurat: साल 2023 के पहले महीने यानी जनवरी में शादी के कई मुहूर्त है। माघ महीने में शादी के मुहूर्त की शुरुआत 15 जनवरी से हो रही है। वहीं, 27 जनवरी को इस महीने का आखिरी शुभ मुहूर्त है। यहां पर देखें जनवरी महीने के शादी के शुभ मुहूर्त।

Image

Maagh Month Shubh Muhurat

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • साल 2023 में शादी के कई शुभ मुहूर्त है।
  • माघ महीने में शादी पांच दिन है शादी के मुहूर्त।
  • 15 जनवरी से शुरू हो रहे हैं शादी के शुभ मुहूर्त।

Magh Month Shubh Muhurat Dates and Timings: साल 2023 का आगाज हो चुका है। साल की शुरुआत में त्योहारों के साथ-साथ वेडिंग सीजन भी होता है। वहीं, इस साल शादी के कई सीजन हैं। हिंदू धर्म की बात करें तो शादी दो लोगों के साथ-साथ दो परिवारों का भी मिलन होता है। ये 16 संस्कारों में से सबसे महत्वपूर्ण संस्कार होता है। ऐसे में इस संस्कार को शुभ मुहूर्त में संपन्न किया जाता है। माघ महीने में इस बार कई मुहूर्त हैं, जिसमें शादी हो सकती है।

माघ यानी जनवरी के महीने में शादी के कई शुभ मुहूर्त है। 15 जनवरी यानी रविवार को माघ नवमी है। इसी दिन से शादी के शुभ मुहूर्त की शुरुआत हो जाती है। इस दिन स्वाति नक्षत्र है और तुला राशि है। विवाह के लिए शुभ मुहूर्त शाम सात बजकर 12 मिनट से लेकर सुबह सात बजकर 15 मिनट तक है। इसके अलावा माघ एकादशी और द्वादशी यान 18 जनवरी 2023 यानी बुधवार को अनुराधा नक्षत्र और वृश्चिक राशि है। इस दिन शादी के शुभ मुहूर्त शाम सात बजकर 12 मिनट से लेकर सुबह पांच बजकर 23 मिनट तक है।

25 जनवरी, 26 जनवरी और 27 जनवरी

25 जनवरी 2023 यानी बुधवार को माघ पंचमी है। इस दिन उत्तर भाद्रपद नक्षत्र और कुंभ राशि है। शादी के शुभ मुहूर्त रात आठ बजकर पांच मिनट से शुरू होकर सुबह सात बजकर 12 मिनट तक है। 26 जनवरी 2023 के दिन माघ पंचमी और माघ षष्ठी है। इस दिन उत्तर भाद्रपद रेवती नक्षत्र और मीन राशि है। विवाह का शुभ मुहूर्त सुबह सात बजकर 12 मिनट से शुरू होकर 27 जनवरी सुबह सात बजकर 12 मिनट तक है। वहीं, 27 जनवरी को रेवती नक्षत्र है। इस दिन रेवती नक्षत्र और कुंभ और मीन राशि है। शुभ मुहूर्त की शुरुआत सात बजकर 12 मिनट से दोपहर 12 बजकर 42 मिनट तक है।

30 जनवरी 2023 यानी सोमवार को माघ दशमी है। इस दिन रोहिनी नक्षत्र है और वृश्चिक राशि है। इस दिन शादी के शुभ मुहूर्त रात 10 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर अगले दिन सुबह सात बजकर 10 मिनट तक है।

शिवम पांडे
शिवम पांडे author

शिवम् पांडे सिनेमा के आलावा राजनीति, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सम्बन्धों में खास रुचि है। पत्रकारिता में लगभग सात साल का अनुभव रखने वाले शिवम् पांडे बॉ... और देखें

End of Article