अध्यात्म

नारायण मूर्ति ने तिरुपति में दान किया सोने का शंख और कछुआ, अधिक मास में इन चीजों का दान होता है बेहद शुभ

Adhik Maas Daan 2023: अधिक मास महीना दान-पुण्य के कार्यों के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस महीने में शंख, कछुआ ही नहीं बल्कि इन खास चीजों का दान भी शुभ होता है। बता दें इंफोसिस के चेयरमैन एन. नारायण मूर्ति और उनकी पत्नी सुधा मूर्ति ने तिरुपति बालाजी मंदिर में सोने के शंख और कछुए का दान किया।

Image

अधिक मास में क्या दान करना चाहिए

Adhik Maas Daan 2023: अधिक मास शुरू हो गया है। इस महीने में दान का विशेष महत्व माना जाता है। इंफोसिस के चेयरमैन एन. नारायण मूर्ति (Infosys Founder Narayan Murthy) और उनकी पत्नी सुधा मूर्ति ने इस शुभ अवसर पर तिरुपति बालाजी मंदिर (Tirupati Balaji Temple) में सोने के शंख और कछुए का दान किया। बता दें सोने के कछुए और सोने के शंख का खास महत्व होता है। इन दोनों का ही इस्तेमाल स्वामी अम्मावर के अभिषेक में होता है। इस दान को ‘भूरि’ दान भी कहते हैं। भगवान विष्णु के प्रिय महीने अधिक मास में इन चीजों का दान अत्यंत शुभ फलदायी माना गया है। जानिए अधिक मास में किए जाने वाले दान (Adhik Maas Daan)।

शंख का दान

अधिक मास में शंख का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। दरअसल शंख भगवान विष्णु का प्रिय होता है। इसलिए अधिक मास में विष्णु भगवान के मंदिर में शंख दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और भगवान श्री हरि की सदैव कृपा बनी रहती है।

कछुआ का दान

अधिक मास में सोने या चांदी की कछुआ मूर्ति का दान भी शुभ माना गया है। शास्त्रों अनुसार भगवान विष्णु ने देवताओं के दुखों को दूर करने के लिए कछुए का अवतार लिया था। इसलिए भगवान विष्णु के प्रिय महीने अधिक मास में कुछए का दान भी शुभ माना जाता है।

पीले वस्त्रों का दान

अधिक मास में जरूरतमंदों को पीले वस्त्रों का दान करना भी शुभ फलदायी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पीला रंग भगवान विष्णु का प्रिय माना गया है।

भोजन का दान

अधिक मास में जरूरतमंदों को भोजन का दान करना भी शुभ माना जाता है। अन्न दान से भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी भी प्रसन्न हो जाती हैं। इसलिए अधिक मास में अन्न का दान भी जरूर करना चाहिए।

नारियल का दान

अधिक मास में नारियल का दान भी शुभ होता है। इससे घर में खुशहाली और शांति बनी रहती है। नारियल का दान करने से माता लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article