Ashoka Tree Remedies: नया साल 2023 शुरू होने में अब 2 सप्ताह से भी कम समय बचा है। आने वाला नया साल घर में खुशहाली लेकर आए, इसलिए लोग कई तरह की तैयारी में जुटे हैं। अगर आप भी नए साल का स्वागत बेहतर तरीके से करना चाहते हैं तो कुछ उपाय कर सकते हैं। ताकि आपका नया साल और भी खुशमय रहे और घर में खुश समृद्धि आए। नए साल पर अशोक के पत्ते का उपाय बहुत ही लाभकारी हो सकता है। हिंदू धर्म में अशोक के पत्ते को विशेष महत्त्व दिया गया है। अशोक का पेड़ और इसके पत्ते व्यक्ति के हर शोक (दुख) का नाश करते हैं। रामचरित मानस में बताया गया है कि जब लंकापति रावण ने माता सीता का हरण करके लंका ले गया तो वहां पर उन्हें अशोक वाटिका में ही आश्रय दिया था।
नए साल पर खुशहाली के लिए करें अशोक के ये उपाय
- नए साल से पहले अशोक पेड़ का थोड़ा सा जड़ घर ले आएं और उसे अच्छी तरह से धुलकर सुखा लें। नए साल के पहले दिन इस जड़ को अपनी तिजोरी या पैसे रखने वाली जगह पर रखे दें। हिन्दू धर्म में मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा से तिजोरी में पैसों की कभी कमी नहीं होती।
- अगर विवाह में किसी प्रकार की अड़चन आ रही है तो नए साल के पहले दिन नहाने वाले पानी में अशोक के कुछ पत्ते डालें और कुछ समय बाद इन पत्तों को पानी से निकाल कर किसी पेड़ के नीचे रख दें। इस उपाय से शादी में आने वाली अड़चने दूर हो जायेंगी।
-यमित रूप से अशोक के पेड़ में जल चढ़ाना पूरे परिवार के लिए फलकारी बन सकता है। मान्यता है कि इससे घर में पूरे साल सुख शांति बनी रहती है और पारिवारिक विवाद समाप्त होते हैं। साथ ही घर परिवार में आने वाली सभी तरह की अड़चने भी दूर होती हैं।
अशोक के पेड़ में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। इसलिए नए साल पर अशोक के पत्तों से कुछ खास उपाय करके घर-परिवार में खुशियां ला सकते हैं।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
