अध्यात्म

New Year 2023 Upay: चाहते हैं संतान की तरक्की और सुरक्षा तो नए साल पर इस दिन करें ये खास उपाय

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 13, 2022, 03:26 PM IST

New Year 2023 Upay: नया साल 2023 जल्‍द शुरू होने वाला है। इस साल को शुरु होने में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। शास्त्रों के अनुसार नए साल में एक ऐसा खास दिन पड़ता है, जो संतानों को भाग्‍य बदल सकता है। इस दिन अगर कुछ खास उपाय किया जाए तो संतान को सुख, सुविधा और तरक्की प्राप्त हो सकती है।

Image

पौष पुत्रदा एकदाशी है इस दिन, संतान के लिए करें ये खास उपाय

KEY HIGHLIGHTS
  • नए साल में 2 जनवरी को पड़ रही पौष पुत्रदा एकदाशी
  • पौष पुत्रदा एकदाशी संतानों के लिए है बहुत ही महत्‍वपूर्ण
  • पौष पुत्रदा एकदाशी के दिन भगवान कृरूण की होती है पूजा

New Year 2023 Upay: हर मां-बाप चाहते हैं कि उनकी संतान सदा सुखी रहे और बगैर परेशानियों में फंसे तरक्‍की के रास्‍ते पर बढ़ता जाए। वह तन से स्वस्थ, मन से प्रसन्न और धन से परीपूर्ण रहे। उस पर कभी भी किसी भी तरह का संकट न आए। हिन्‍दू धर्म के शास्त्रों में संतान से जुड़े कई उपाय बताए गए हैं। साल 2023 चंद दिनों में शुरू होने वाला है। नए साल में एक ऐसे दिन पड़ रहा है, जो संतानों के लिए बेहद खास होता है। यह दिन है पुत्रदा एकदाशी का जो नए साल के शुरु होते ही 2 जनवरी को पड़ रहा। शास्त्रों में बताया गया है कि, इस दिन पर कुछ खास उपाय करने से संतान को सुख, सुविधा और तरक्की प्राप्त होती है। आइए जानते हैं ये दिन और इनके खास उपाय।

पौष पुत्रदा एकदाशी का महत्‍व

भगवान श्रीकृष्ण को विष्णु जी का आठवें अवतार माना जाता है। मान्‍यता है कि श्रीकृष्ण की पूजा से संतान सुख प्राप्त होता है। नए साल में पहला व्रत पुत्रदा एकदाशी का पड़ता है। इसबार पौष पुत्रदा एकादशी 2 जनवरी को पड़ रही है। धर्मशास्‍त्र के अनुसार, इस दिन निसंतान दंपत्ति को भगवान श्रीकृष्ण का पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए। पूजा के दौरान उन्‍हें गोपी चंदन, वैजयंती के फूल और माखन का भोग लगाना चाहिए। पूजा के समय ऊं देवकी सुत गोविंद वासुदेव जगत्पते । देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गत:।। मंत्र का जाप करना बहुत ही फलदायी होता है। मान्यता है कि इन नियमों का पालन कर पूजा करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है।

संतान की तरक्की और रक्षा के उपाय

धर्म शास्त्रों के अनुसार इस दिन अगर कुछ खास उपाय किए जाए तो संतान की तरक्की और सुरक्षा होती है। शास्‍त्रों के अनुसार, पौष पुत्रदा एकादशी संतान की समृद्धि के लिए और उसे संकट से बचाने के लिए बहुत लाभकारी होता है। इस दिन अगर कुछ खास मंत्रों का जाप किया जाए तो उसका बहुत फायदा मिलता है। इस दिन अगर कोई व्‍यक्ति भगवान कृष्ण के चरणों में मोरपंख अर्पित कर श्री कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। प्रणत: क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नम:। मंत्र का जाप करें और फिर उस मोरपंख को ऐसे स्थान पर रख दें जहां पर बच्चे की हमेशा नजर पड़ती है। इसके अलावा मोरपंख को सदा अपने साथ रखने को बोल सकते हैं। यह मोरपंख संकटों से संतान की रक्षा करने के साथ तरक्‍की की राह पर ले जाता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article