अध्यात्म

Meen Rashi: मीन राशि वालों को क्या नहीं करना चाहिए, करते रहेंगे इन चीजों का दान तो लक्ष्मी जी रहेंगी मेहरबान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 2, 2023, 08:51 PM IST

Meen Rashi: मीन राशि को जल तत्व प्रधान माना जाता है और इनके स्वामी गुरु है। वहीं, इसके कारक ग्रह मंगल गुरु और सूर्य को माना गया है। अगर आप मीन राशि के जातक हैं और आपकी कुंडली में बृहस्पति खराब है तो आपको अतिरिक्‍त सावधानी बरतने की जरूरत पड़ेगी। ज्‍योतिष शास्‍त्र में बृहस्पति के अशुभता की निशानी के साथ इन्‍हें शुभ बनाने के कई उपाय भी बताए गए हैं।

Image

मीन राशि वालों के लिए उपाय

KEY HIGHLIGHTS
  • जल तत्व प्रधान मीन राशि के स्‍वामी गुरु
  • गुरु की खराब चाल से जीवन में आती है मुश्किलें
  • मीन राशि के लोगों को कभी भी झूठ नहीं बोलना चाहिए

Meen Rashi: मीन राशि को जल तत्व प्रधान माना जाता है और इनके स्वामी गुरु है। वहीं, इसके कारक ग्रह मंगल गुरु और सूर्य को माना गया है। मीन लग्न की बाधक राशि वृषभ तथा बाधक ग्रह शुक्र और इनका भाग द्विस्वभाव है। अगर आप मीन राशि के जातक हैं और आपकी कुंडली में बृहस्पति खराब है तो आपको अतिरिक्‍त सावधानी बरतने के साथ कई उपाय भी अपनाने पड़ेंगे। ज्‍योतिष शास्‍त्र में बृहस्पति खराब होने के कई कारण और अशुभता की निशानी भी बताई गई है। इससे आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि आपका बृहस्पति खराब चल रहा है या नहीं। साथ ही कुंडली में बृहस्पति को बेहतर बनाने के कुछ उपाय भी बताए गए हैं।

बृहस्पति खराब होने और अशुभ की निशानी

अगर जातक का सोना खो जाए या चोरी हो जाए, बगैर कारण शिक्षा रुक जाए, सिर पर चोटी के स्थान से बाल उड़ जाते हैं। ऐसे जातकों के संबंध में व्यर्थ की अफवाहें उड़ाई जाने लगती हैं। इसके अलावा मकान और मशीनों की खराबी, आंखों में तकलीफ होना, अनावश्यक दुश्मन पैदा होना, सांप के सपने, धोखा होना, सांस या फेफड़े की बीमारी और गले में दर्द होने जैसी बीमारियां भी होने लगती हैं।

मीन राशि वालों को क्या नहीं करना चाहिए

  • मीन राशि के लोगों को कभी भी झूठ नहीं बोलना चाहिए। हमेशा झूठ बोलने से बचना चाहिए। साथ ही इस राशि के लोगों को भरपूर मात्रा में ज्ञान होता है। इसलिए उन्‍हें कभी भी अपने ज्ञान का घमंड नहीं करना चाहिए।
  • मीन राशि के जातकों को अपने आचरण को हमेशा शुद्ध रखना चाहिए और सदैव शुद्ध भाव रखें। इस राशि के लोगों को नास्तिक और नास्तिकता से दूर रहना चाहिए।
  • इसके अलावा मीन राशि के लोग धर्म स्थान, धर्मग्रंथ, देवी और देवता का अपमान नहीं करना चाहिए। साथ ही इस राशि के लोगों को कभी भी अपने पिता, दादा, गुरु या बड़ों का अपमान नहीं करना चाहिए।
Chaitra Navratri 2023: कब से शुरू हैं चैत्र नवरात्रि 2023? शुभ वाहन पर सवार होकर आ रही हैं मां अंबे

मीन राशि के जातको को क्‍या दान करना चाहिए

मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति को माना जाता है। इसलिए शुक्रवार के दिन इस राशि के जातकों को गुरु ग्रह से संबंधित पीली चीज, शहद, पुस्तक, दूध देने वाली गाय, भूमि, लाल चंदन करना चाहिए। इसके अलावा जातक लाल वस्त्र, केसर, तांबा और मूंगा जैसी चीजों का भी दान कर सकता चाहिए। इन चीजों के दान से जीवन में सुख समृद्धि आती है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article