अध्यात्म

Gemstone Identification Tips: पहनने जा रहे हैं रत्न तो ऐसे पहचानें कि वो असली है या नकली

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 9, 2022, 03:01 PM IST

Gemstone Identification Tips: ज्‍योतिषाचार्यों के कहने पर लोग अक्‍सर तरह-तरह के रत्‍नों को धारण करते हैं। है। हालांकि इन रत्‍नों को धारण करने से मुश्किल काम होता है। इनके असली और नकली की पहचान करना। बाजार में कई तरह के रत्न मिलते हैं, जिससे इनकी पहचान करना मुश्किल हो जाता है। इन रत्‍नों की पहचान के लिए यहां हम कुछ आसान टिप्‍स बता रहे हैं।

Image

रत्‍नों में असली-नकली फर्क जानना बेहद आसान, अपनाएं ये तरीका

KEY HIGHLIGHTS
  • ग्रहों-नक्षत्र के हिसाब से धारण किया जाता है रत्‍न
  • रत्‍नों को धारण करने से पहले उनकी पहचान करना जरूरी
  • सभी रत्‍नों के होते हैं खास गुण, कुछ मिनटों में कर सकते पहचान

Gemstone Identification Tips: ज्‍योतिष शास्‍त्र में रत्‍नों का बड़ा महत्‍व हैं। ऐसे में अक्‍सर लोग ज्‍योतिषाचार्यों के कहने पर तरह-तरह के रत्‍नों को धारण करते हैं। ज्योतिष शास्‍त्र के अनुसार मानव जीवन ग्रहों-नक्षत्र में घिरा रहता है। ज्योतिषाचार्य विशेषज्ञ कहते हैं कि, ग्रहों की शांति मनुष्य के जीवन में बड़ा परिवर्तन लाती है। उग्र ग्रहों को शांत करने या उन्‍हें अपने अनुकूल बनाने के लिए कुछ विशेष रत्नों की जरूरत पड़ती है। अगर व्‍यक्ति अपने ग्रह-नक्षत्र के अनुसार रत्‍न को धारण करे तो उसे इसका पूरा लाभ मिलता है। हालांकि इन रत्‍नों को धारण करने से मुश्किल काम होता है। इनके असली और नकली की पहचान करना। बाजार में कई तरह के रत्न मिलते हैं, जिससे इनकी पहचान करना मुश्किल हो जाता है। यहां हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातें बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से रत्‍नों की पहचान कर सकेंगे।

ऐसे करें असली रत्न की पहचान

मूंगा

असली मूंगे की पहचान करने के लिए आप उसे शीशे पर घिस सकते हैं। क्‍योंकि असली मूंगा शीशे पर घिसने पर आवाज नहीं करता है। इसके अलावा आप मूंगे पर हाइड्रोक्लोरिक एसिड की बूंदे डालकर चेक कर सकते हैं, अगर झाग बन रहा है, तो वह असली मूंगा है।

हीरा

हीरे की पहचान करने के लिए आप उस पर मुंह से भाप छोड़ें। अगर भाप नहीं जमती है, तो वह असली हीरा है। इसके अलावा हीरे को गर्म दूध में डालने के बाद भी वह ठंडा ही रहता है।

पन्ना

इसकी पहचान के लिए पन्‍ना पर कच्ची हल्दी लगाने से हल्दी का रंग लाल हो जाता है। वहीं दूसरी पहचान के लिए पानी से भरे कांच के गिलास में पन्ना डालने पर उसमें हरी किरणें दिखाई देने लगती हैं।

माणिक

असली माणिक को पहचानने के लिए उस पर कमल के फूल की कली रखें, तो वह थोड़ी देर में खिल उठेगा। दूसरी पहचान के लिए माणिक को कांच के बर्तन में रखने पर यह लाल रंग में दिखने लगता है।

नीलम

इसकी पहचान के लिए नीलम को कांच के एक गिलास में पानी डालकर रखने से पानी के ऊपर नीली किरण दिखती है। इसके अलावा इसे दूध में रखने पर इसका रंग नीला दिखाई देने लगता है।

मोती

मोती की असली पहचान के लिए इसे तर्जनी से पकड़ने पर वह कुछ ही देर में गर्म होने लगेगा। वहीं मोती को पानी में डालने पर उसमें किरणें दिखाई देने लगती है।

पुखराज

इसे सफेद कपड़े में बांधकर धूप में रखने से उसमें पीली छाया दिखने लगती है। वहीं असली पुखराज को एक दिन दूध में रखने पर उसका रंग नहीं बदलता।

गोमेद

असली गोमेद की पहचान के लिए उसमें बुलबुले दिखाई नहीं देते हैं। वहीं दूसरी पहचान के लिए इसे चौबीस घंटे गोमूत्र में रखने पर उसका रंग बदलने लगता है।

लहसुनिया

असली लहसुनिया का रत्न पत्थर पर रगड़ने पर भी नहीं टूटता है। इसके अलावा इसे अंधेरे कमरे में रखने पर इसकी किरणें साफ दिख सकती हैं।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article