अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 25 December 2022: वृषभ और धनु राशि के लव लाइफ में आएंगी खुशियां, जानें क्या है बाकी राशियों का हाल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Dec 25, 2022, 06:17 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 25 December 2022:आज मेष और मकर राशि के जातकों को व्यवसाय में सफलता मिलेगी। वहीं, कर्क और तुला राशि के छात्रों को जॉब में नए अवसर मिलेंगे। धनु राशि के जातक की लव लाइफ अच्छी रहेगी। इसके साथ ही तुला और मकर राशि के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।

Image

Horoscope Today, 25 December 2022

Horoscope Today (आज का राशिफल) 25 December 2022:25 दिसम्बर 2022 का राशिफल- सुजीत जी महाराज- आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है तथा चन्द्रमा मकर राशि में रहेंगे। गुरु मीन व सूर्य व शुक्र एकसाथ धनु में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व तुला राशि के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। तुला व मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

1. मेष- शुक्र अब भाग्यभाव में हैं। आज चन्द्रमा का इस राशि से दशम गोचर जॉब में कोई नवीन दायित्व दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें व फलों का दान करें।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

2. वृष- आज का दिन जॉब में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। शुक्र का अष्टम व चन्द्रमा के नवम गोचर के कारण नवीन कार्य की तरफ अग्रसर होंगे। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। लव लाइफ सुंदर रहेगा।

3. मिथुन- शुक्र का इस राशि से सप्तम व चन्द्रमा का मकर गोचर मंगलमय है। व्यवसाय में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण कर्म में सफलता आसान है। संतान के विवाह कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

4. कर्क- इस राशि के स्वामी चन्द्रमा का सप्तम व सूर्य का खष्ठम गोचर आर्थिक विकास देगा। शुक्र प्रेम के लिए शुभ है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। कम्बल का दान करें। प्रेम में असत्य से बचें।

5. सिंह- आज शुक्र पँचम तथा चन्द्रमा खष्ठम गोचर में हैं। जॉब व व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। धार्मिक यात्रा होगी।पिता का आशीर्वाद लें।

6. कन्या- शुक्र चतुर्थ व पँचम चन्द्रमा तथा सप्तम गुरु जॉब व व्यवसाय के लिए अनुकूल हैं। आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। व्यवसाय में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। नीला व हरा रंग शुभ है। फलों का दान करें। प्रेम में दूरियां आ सकती हैं।

7. तुला- शुक्र तृतीय ,चन्द्रमा चतुर्थ तथा शनि चतुर्थ गोचर कर रहे हैं।व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें।आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है।मसूर का दान करें।

8. वृश्चिक- अब शुक्र इसी राशि से द्वितीय भाव में हैं। शुक्र व्यवसाय व जॉब में सफलता देगा। मेष व कन्या राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है।गुड़ का दान करें। प्रेम में क्रोध का स्थान नहीं होता। पिता का आर्शीवाद लें।

9. धनु- शुक्र इस राशि का बहुत ही शुभ होता है। प्रेम में सफलता मिलेगी।चन्द्रमा मकर में है। शनि इसी राशि से द्वितीय रहकर राजनीति के लिए अनुकूल हैं। उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। कम्बल का दान करें।

10. मकर-आज चन्द्रमा व शनि इस राशि में व सूर्य द्वादश हैं। पॉलिटीक्स को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। कर्क व कुम्भ राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। राहु के द्रव्य उड़द का दान करें।

11. कुंभ- आज का दिन जॉब में प्रोग्रेस का है। इस राशि से द्वादश शनि, धनु राशि का शुक्र व द्वादश चन्द्रमा शुभ है। ये गोचर व्यवसाय से सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें । सफेद व नारंगी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

12. मीन- आज जॉब में नवम सूर्य व मकर का चन्द्रमा व इस राशि में गुरु छात्रों को बड़ी सफलता दे सकता है। वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहें। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अन्न का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article