अध्यात्म

Aaj Ka Ank Rashifal, 25 December 2022: इन मूलांक वालों को मिलेगी जॉब में प्रमोशन, जन्मांक से जानें कैसा रहेगा दिन

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Dec 25, 2022, 06:18 AM IST

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 25 december 2022, Numerology Horoscope Today in Hindi: आज 25 दिसम्बर 2022 है। 25 का अंक लाभ, धन और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। इसके प्रभाव से कुछ जातकों की जॉब में पदोन्नति तो कुछ के व्यवसाय में लाभ मिलेगा। तो चलिए जन्मांक के अनुसार जानते हैं आपके बारे में आपका अंकफल क्या बताता है।

Image

Numerology Horoscope Today, 25 December 2022

Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 25 december 2022, Numerology Horoscope Today in Hindi: 25 दिसम्बर 2022 का अंकफल- सुजीत जी महाराज- आज 25 दिसम्बर 2022 है।।25 का संयुक्त अंक लाभ,व्यवसाय, धन,वैभव व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह एकल अंक 07 के जैसा कार्य करेगा। अंक 07 का स्वामी ग्रह केतु है।यह अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है।यह ग्लैमर व प्रसिद्धि का अंक है। आज 25-12-2022का भाग्यांक 07 रहेगा। सूर्य,गुरु व चन्द्रमा परम मित्र हैं।सूर्य व शनि मित्र नहीं है।अंक 07 के मित्र अंक 06,08 तथा 05 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

1. जन्मांक01- शुभ अंक-02 व 09

जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में स्थिति पहले से बहुत बेहतर होगी। भाग्यांक 07 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।व्यवसाय में लाभ है।

स्वास्थ्य-नेत्र सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।

2. जन्मांक02-शुभ अंक-01 व 03

जॉब व व्यवसाय--- जॉब में प्रसन्नता रहेगी। नामांक 05 व 06 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

3. जन्मांक03- शुभ अंक-06व 09

जॉब व व्यवसाय-इस अंक के स्वामी गुरु,मित्र सूर्य व भाग्य स्वामी केतु जॉब में प्रोमोशन दे सकते हैं।व्यवसाय में लाभ है।

स्वास्थ्य-नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।

4. जन्मांक04-शुभ अंक-06 व 08

जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 07 आईटी व मीडिया फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 04 व 07 के व्यक्तियों से शुभ लाभ है।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

5. जन्मांक05-शुभ अंक-07 व 08

जॉब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक 06 व 07 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं।किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

6. जन्मांक06-शुभ अंक-07 व 08

जॉब व व्यवसाय-आज जॉब में कार्यों की अधिकता व व्यवसाय में सफलता का दिन है। जॉब में भाग्यांक 07 का सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य-शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

7. जन्मांक07-शुभ अंक-06 व 08

जॉब व व्यवसाय-व्यवसाय में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। जॉब मे पद परिवर्तन संभावित है।केतु व शनि अनुकूल फल देंगे।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में श्वांस के रोगी सावधानी बरतें।

8. जन्मांक08-शुभ अंक-04 व 05

जॉब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। अंक स्वामी शनि,मित्र शुक्र व केतु बहुत जल्द जॉब में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। तिमल का दान करें।

9. जन्मांक02-शुभ अंक-01व 03

जॉब व व्यवसाय- जॉब में केतु व मङ्गल का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। व्यवसाय में थोड़ा तनाव संभावित है।

स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहने की संभावना है। तिल का दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article