अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत, होंगे मालामाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 07:18 AM IST

Horoscope Today, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 22 October 2022: आज का दिन कर्क, सिंह व मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इन राशि के जातकों को व्यवसाय में सफलता मिलेगी। साथ ही धन प्राप्ति के मार्ग में वृद्धि होगी। वहीं तुला व मेष राशि के जातकों के लिए भी आज का दिन शुभ होगा। शादी विवाह में आ रही विघ्न बाधाएं दूर होंगी।

Image

22 अक्टूबर 2022 आज का राशिफल

Horoscope Today, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 22 October 2022: सुजीत जी महाराज- आज चन्द्रमा सिंह राशि में है व पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र है। सूर्य अभी तुला व गुरु मीन में है। शनि मकर में वक्री हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क, सिंह व मिथुन राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज मेष व कुम्भ राशि के जातक जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मकर व तुला राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। तुला व वृष राशि के लोग शुक्र प्रधान हैं,प्रेम में सफल रहेंगे व विवाह की बात आरम्भ हो सकती है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

यहां पढ़ें आज का राशिफल

1. मेष- आज सप्तम सूर्य व पँचम चन्द्रमा तथा द्वादश गुरु जाँब में बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। जाँब में पद परिवर्तन की संभावना है।व्यावसायिक यात्रा के संयोग हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

2. वृष- आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। किसी प्रिय मित्र का आगमन हो सकता है। आध्यात्म तरफ अग्रसर होंगे।नारंगी व लाल रंग शुभ है।मूंग व तिल का दान करें।पीपल का पेड़ लगाएं।प्रेम में सफलता मिलेगी।

3. मिथुन-सूर्य पँचम छात्रों के लिए शुभ है। आज के दिन दशम गुरु व तृतीय चन्द्रमा व्यवसाय के लिए अनुकूल है। जांब में स्थान परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

4. कर्क- सूर्य इसी राशि से चतुर्थ,गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज द्वितीय भाव में शुभ है।पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है।हनुमान जी की उपासना करें। आज राहु के द्रव्य नीले वस्त्र व उड़द का दान करें। प्रेम में संशय से बचें।

5. सिंह- गुरु अष्टम व सूर्य इसी राशि से तृतीय रहेंगे।इस राशि में गोचर कर रहा चन्द्रमा राजनीति के लिए शुभ है। चन्द्रमा व गुरु जांब में किसी नवीन पड़ से लाभ देंगे। आज किसी भी पारिवारिक यात्रा संबंधी योजना को टालना ठीक नहीं है। सफेद व आसमानी रंग शुभ है।उड़द का दान करें।प्रेम में तनाव मत लें।

6. कन्या- सूर्य इसी राशि से द्वितीय रहकर व्यावसायिक कार्यों में लाभ देंगे। सप्तम गुरु जीवन साथी के लिए लाभकारी है। चन्द्रमा द्वादश भाव में है।शनि भी मंगलमय है जो पॉलिटिक्स में सफलता देगा। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। नीला व हरा रंग शुभ है। गाय को पालक व गुड़ खिलाएं।दाम्पत्य जीवन सुखद है।

7. तुला- सूर्य इसी राशि में तथा चन्द्रमा एकादश भाव में होकर शुभ फलदायक हैं।व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।मित्रों का सहयोग मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।वाणी पर नियंत्रण रखें।कदम्ब वृक्ष लगाएं।

8. वृश्चिक- सूर्य द्वादश भाव में रहकर धार्मिक कार्य में प्रगति देंगे।चन्द्रमा दशम तथा गुरु पँचम शिक्षा के लिए मंगलमय है। आज का दिन पॉलिटिक्स के लिए सफलता का है। मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।तुलसी पूजा करें।

9. धनु- आज चन्द्रमा भाग्यभाव में गोचररत है। इस राशि पर शनि की साढ़े साती भी है। जांब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। नीला व आसमानी रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

10 मकर- शनि इसी राशि में वक्री व चन्द्रमा अष्टम भाव में गोचर करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। पॉलिटीक्स में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे।नीला व हरा रंग शुभ है। प्रेम में अति भावुकता ठीक नहीं है।

11. मकर- सूर्य नवम व शनि इसी राशि से द्वादश में है। चन्द्रमा सप्तम है। ससुराल से लेकर लाभ रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे ।गुरु व चन्द्रमा शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी।आसमानी व नीला रंग शुभ है।विष्णु जी की उपासना करें व अन्न का दान करना श्रेयष्कर है।

12. मीन- सूर्य इसी राशि से अष्टम व गुरु इसी राशि में शुभ हैं। पॉलिटीक्स में उन्नति होगी। चन्द्रमा आज इसी राशि से खष्ठम भाव में है जो कि मंगलमय है। शुक्र आईटी व बैंकिंग जाँब में लाभ के संकेत दे रहे हैं। गृह निर्माण को लेकर कोई बड़ा कार्य संभावित है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। नारंगी व आसमानी रंग शुभ है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article