Horoscope Today (आज का राशिफल) 18 December 2022: 18 दिसम्बर 2022 का राशिफल- सुजीत जी महाराज- आज हस्त नक्षत्र है व चन्द्रमा कन्या राशि में जाएंगे। शनि आज मकर राशि में वक्री है। गुरु स्वराशि मीन में हैं।सूर्य धनु में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष,कन्या व मीन राशि के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। वृष तथा मिथुन राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष व मीन राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-
1.मेष- द्वादश गुरु , चन्द्रमा खष्ठम व दशम शनि व्यवसाय में लाभ देंगे ।आज आपका मन बहुत विचलित रह सकता है,ध्यान व योग करें। छात्र अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।सफेद व लाल रंग शुभ है।मङ्गल के द्रव्य गुड़ व गेंहू का दान करें।गाय को गुड़ खिलाइए।
2. वृष-राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। शुक्र बैंकिंग जाँब में सफलता देगा। शनि नवम भाव में हैं।आज का दिन गुरु एकादश व चन्द्रमा इसी राशि से पँचम शिक्षा को शुभ बनाएंगे।धन का आगमन हो सकता है। गुरु कल्याणकारी हैं लेकिन मकर के शनि गोचर के कारण जाँब में विवाद हो सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी।नारंगी व लाल रंग शुभ है।
3. मिथुन- इस राशि से सप्तम सूर्य व इस राशि से चतुर्थ गोचर रत चन्द्रमा आर्थिक प्रगति देंगे।जाँब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।नीला व आसमानी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। कम्बल का दान करें।
4.कर्क- आज का दिन शिक्षा में सफलता का है।आईटी टीचिंग व बैंकिंग के लोग कॅरियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे।आसमानी व हरा रंग शुभ है।गणेश जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।धार्मिक पुस्तकों का दान करें।युवा लव लाइफ में सफल रहेंगे।
5. सिंह-अभी सूर्य पँचम हुए हैं। चन्द्रमा का द्वितीय भाव में गोचर आज आपको व्यवसाय व जाँब में सफलता देगा।तुलसी का पेड़ लगाएं। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।लाल व पीला रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व फलों का दान करें।
6. कन्या- चतुर्थ सूर्य व इस राशि का चन्द्रमा व्यवसाय में सफलता देंगे।धार्मिक कार्यों में उन्नति से प्रसन्नता होगी।वृष का शुक्र बैंकिंग जाँब में सफलता दे सकता है।गुरु का आशीर्वाद लें।आर्थिक लाभ सम्भव है।परमब्रम्ह शिव जी की पूजा करते रहें।नारंगी व पीला रंग शुभ है।उड़द का दान करें।
7. तुला- सूर्य अभी इसी राशि से तृतीय व चन्द्रमा यहाँ से अब द्वासश हो गए हैं। व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे।स्वास्थ्य सुख में वृद्धि के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें।जाँब में उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नीला व नारंगी रंग शुभ है।कम्बल व ऊनी वस्त्रों का दान लाभदायी रहेगा।
8. वृश्चिक- आज टीचिंग,मार्केटिंग, आईटी व बैंकिंग जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं।विष्णु जी की पूजा करें। शुक्र लव लाइफ को बेहतर करेंगे।चावल का दान करें।
9. धनु- आज इस राशि का सूर्य व कन्या का चन्द्रमा बहुत ही शुभ हैं।जाँब में प्रोमोशन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं। बैगनी व हरा रंग शुभ है। आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। ऊनी वस्त्रों का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।
10. मकर-द्वादश सूर्य लाभ देंगे। चन्द्रमा कन्या व शनि इसी राशि में वक्री हैं। चन्द्र व बुध गोचर से मीडिया,आईटी व बैंकिंग जाँब में लाभ हो सकता है। बड़े भाई के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। सात प्रकार के अन्न का दान करें। उच्चाधिकारियों से माहौल तनावग्रस्त हो सकता है।
11. कुंभ-एकादश स्थान पर सूर्य सफल करेंगे। आज बिजनेस में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें । बैगनी व नीला रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। जाँब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगा। पीले वस्त्रों व फल का दान करें।अपराजिता का पेड़ लगाएं।
12. मीन-दशम सूर्य व सप्तम चन्द्रमा लव लाइफ को मङ्गलमय रहेंगे।शुक्र रुके धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि का गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा।कम्बल का दान करें। बिजनेस में सफलता के संकेत हैं। जॉब में तुला व मीन राशि के उच्चाधिकारियों से खुश रहेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है।
