अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 17 October 2022: आज सूर्य देव इन 3 राशियों पर रहेंगे मेहरबान, इनकी चमक उठेगी किस्मत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 07:08 AM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 17 october 2022: आज सूर्य देव अपनी राशि बदलेंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन का कई राशि वालों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।

Image

Horoscope Today, 17 October 2022: 17 अक्टूबर 2022 का राशिफल।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 17 october 2022: सुजीत जी महाराज- आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा उत्तराभाद्रपद नक्षत्र व मिथुन राशि में है। गुरु मीन राशि में ही हैं। मङ्गल वृष व सूर्य कन्या में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।ग्रहों के गोचर का लाभ मेष व कन्या राशि को सबसे ज्यादा मिलेगा। शुक्र प्रेम का कारक ग्रह होकर वृष व तुला राशि के लोगों को प्रेम में सफलता देगा,प्रेम की परिणति विवाह में हो सकती है। मकर व कुम्भ राशि के लोग लाभान्वित होंगे।मीन व वृष के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मिथुन व तुला राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफ़ल...

1. मेष- सूर्य खष्ठम व चन्द्रमा तृतीय भाव में हैं। आज गृह निर्माण में मंगल व शुक्र कुछ नया कर सकता है। यात्रा के लिए अनुकूल समय है। रूका कार्य बनेगा।पीला व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।तुलसी का पेड़ लगाएं। लव लाइफ आनन्ददायक रहेगी।

2. वृष- गुरु के एकादश व चन्द्रमा के द्वितीय गोचर की अनुकूलता के कारण जाँब में प्रगति के संकेत हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचें। नीला व हरा रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।घर में अपराजिता का पेड़ लगाएं।

3. मिथुन- बैंकिंग व आईटी जाँब में उन्नति संभावित है। राशि स्वामी बुध व इस राशि में चन्द्रमा का गोचर स्वास्थ्य में कष्ट दे सकता है। लाल व आसमानी रंग शुभ है। धन प्राप्ति की सम्भावना रह सकती है। किसी निर्जन स्थान पर बरगद का पेड़ लगाएं। जीवनसाथी से मीठा बोलें।

4. कर्क- चंद्रमा द्वादश प्रेम में अति भावुकता देता है।गुरु नवम यानी भाग्यभाव में हैं। शिव मंदिर के परिसर में पीपल का पेड़ लगाएं। संतान की प्रगति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी। नारंगी व लाल रंग शुभ है।

5. सिंह-राजनीति में सफलता है। जाब में नवीन प्रोजेक्ट की तरफ प्रेरित होंगे। जमीन या मकान क्रय की योजना बनेगी। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।स्वास्थ्य पर ध्यान दें। युवा लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं।

6. कन्या-मिथुन का चन्द्रमा व पँचम शनि बैंकिंग,टीचिंग व मीडिया जाँब के लिए शुभ हैं। बहुत दिनसे रुका कार्य पूर्ण होगा। शनि अब मकर गोचर करके बिजनेस व जाँब में लाभ प्रदान करेंगे। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला-आज जाब में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे।व्यय पर नियंत्रण रखें। राशि स्वामी शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। प्रेम में यात्रा होगी। रियल स्टेट व मीडिया से सम्बद्ध जातकों के लिए चन्द्र व गुरु गोचर शुभ है। ज़मीन या मकान क्रय करने की बात चलेगी। हरा व नारंगी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाये।

8. वृश्चिक- आज मङ्गल वृष व शनि मकर में यात्रा को सफल करेंगे। छात्रों में कॅरियर को लेकर उत्साह होगा। तिल का दान करें। बैगनी व सफेद रंग शुभ हैै। मङ्गल व गुरु के बीज मंत्र का जप करें। पिता के आशीर्वाद से सूर्य ग्रह की शुभता बढ़ती है।

9. धनु-चन्द्रमा का मिथुन व गुरु का चतुर्थ प्रभाव शुभ है। शनि के दूसरे गोचर की अनुकूलता से व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। माता का आशीर्वाद लें।

10. मकर- चन्द्रमा का मिथुन व शनि का इस राशि में गोचर राजनीति के लिए शुभ है। शनि व शुक्र राजनीति का कारक ग्रह है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। रियल स्टेट व्यवसाय में मंगल लाभ प्रदान कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व आसमानी रंग शुभ है।

11. कुंभ-चन्द्रमा का पँचम व शनि द्वादश शुभ हैं। द्वादश व्यय भाव है। प्रेम में असत्य से बचें। दान पुण्य करें गुरु इसी राशि से द्वितीय है। शुक्र प्रेम को विस्तार देगा। राजनीति में सफल रहेंगे। यात्रा से लाभ मिल सकता है। लाल व सफेद रंग शुभ है।

12. मीन- चन्द्रमा चतुर्थ ,सूर्य कन्या व गुरु का इस राशि में प्रभाव व्यवसाय के लिए शुभ है। शुक्र व बुध गोचर,न्यायिक, बैंकिंग व आईटी जाँब के जातकों को को लाभ दे सकता है। गुरु व चन्द्रमा धन प्राप्ति में सफलता की प्राप्ति कराएगा। नारंगी व लाल रंग शुभ है। मूंग का दान करें। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article